रायबरेली। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी पर हमले का मामला सामने आया है। तौधकपुर गांव के पास दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी वेद प्रकाश को कार सवार लोगों ने रोककर कथित रूप से मारपीट की। हमले में व्यापारी को गंभीर चोटें आई हैं।
हमलावर 15 रूपए लेकर फरार
आरोप है कि हमलावर करीब 15 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
READ MORE: अतिक्रमण पर दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर, VIP गेट से सपा कार्यालय तक 50 से ज्यादा दुकानें ध्वस्त
छानबीन में जुटी पुलिस
रायबरेली पुलिस के अनुसार हमलावर गांव के ही बताए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

