Rajasthan Roadways: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (Rajasthan Roadways) के बेड़े में रविवार को 144 नई Blue Line Express बसें शामिल हो गईं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के हीरापुरा बस टर्मिनल से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे।

नई बसों के संचालन से प्रदेशभर में यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक यात्रा सुविधा मिलने की उम्मीद है। साथ ही प्रमुख मार्गों पर बसों की उपलब्धता भी बढ़ेगी।
22 डिपो को आवंटित की गईं नई बसें
राजस्थान रोडवेज ने इन 144 नई Blue Line Express बसों को राज्य के 22 डिपो में आवंटित किया है। इन बसों के शुरू होने से विभिन्न जिलों के बीच परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और यात्रियों को नई बसों में सफर करने का अवसर मिलेगा। नई बसों में एक तरफ 3 सीट और दूसरी तरफ 2 सीट की व्यवस्था की गई है। इस सीटिंग लेआउट का उद्देश्य अधिक यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।
BS-VI इंजन और आधुनिक तकनीक से लैस
सभी नई बसें BS-VI मानक के इंजन के अनुसार सुविधाएं दी गई हैं। मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एलईडी गंतव्य डिस्प्ले बोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट (ECU), व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम (VLTS), महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन के साथ सुरक्षा और निगरानी पर विशेष जोर दिया गया है। रोडवेज के अनुसार VLTS के माध्यम से बसों की रियल टाइम लोकेशन पर निगरानी रखी जा सकेगी। वहीं, आपात स्थिति में पैनिक बटन के जरिए तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
पढ़ें ये खबरें
- मेला देखकर लौट रहे युवक की हत्या के बाद बस्ती में तनाव, लोगों ने आरोपियों के घर फूंके
- मऊगंज में 200 करोड़ का ‘जल जीवन घोटाला’: नलों में टोंटी की जगह टंगी मिली शराब की बोतलें! कागजों में योजना, धरातल पर बूंद-बूंद को तरसी जनता
- ब्रिटिश सरकार के टालमटोल रवैये पर रुठिया का बड़ा बयानः ‘वार लोन’ के लीगल नोटिस व पक्के सबूतों के बाद यूके डेट मैनेजमेंट ऑफिस ने पल्ला झाड़ा
- EXCLUSIVE: 15 मौतें, दो दर्जन से ज्यादा घायल… ट्रॉमा सेंटर में ग्रीन कार्पेट क्यों? कांग्रेस ने उठाए सवाल, अस्पताल ने दी सफाई
- घटगाँव माँ तारिणी पीठ में महासप्तमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब: आज से विजयादशमी तक ‘सुनाबेश’ में दर्शन देंगी माता

