अंकिता भंडारी के माता-पिता और विभिन्न प्रदर्शनकारियों ने नई दिल्ली के कनॉट प्लेस और इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन किया. उत्तराखंड से दिल्ली पहुंचे अंकिता भंडारी के माता-पिता ने एक दिन पहले इंडिया गेट पर धरना दिया था. अंकिता भंडारी हत्याकांड में परिवार व प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मामले में कथित ‘वीआईपी’ चेहरे को बचाने की कोशिश की जा रही है.
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मामले में कथित वीआईपी चेहरे की जांच की मांग को लेकर दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन हुए हैं.
नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में रविवार को अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय, चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सैकड़ों महिलाओं व प्रदर्शनकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया.
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआइपी को लेकर जारी विवाद के बीच इस कदम की भनक एलआइयू को न लगने को गंभीरता से लिया गया है. अंकिता के माता-पिता के दिल्ली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने की जानकारी समय पर नहीं मिलने के मामले में पौड़ी गढ़वाल के एलआईयू इंस्पेक्टर सरदेव सिंह को निलंबित कर दिया गया है.
कनॉट प्लेस के इनर व आउटर सर्किल में रविवार शाम सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और छात्र संगठन सड़कों पर उतरे. प्रदर्शनकारियों के हाथों में तिरंगा, मोमबत्तियां और तख्तियां थीं, जिन पर अंकिता भंडारी के हत्यारों को सजा देने और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता बहाल करने के नारे लिखे थे.
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘VIP’ एंगल की पारदर्शी जांच की मांग को लेकर रविवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर प्रदर्शन हुआ.
उत्तराखंड से दिल्ली पहुंचे अंकिता भंडारी के माता-पिता ने एक दिन पहले इंडिया गेट पर धरना दिया था. परिवार व प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मामले में कथित ‘वीआईपी’ चेहरे को बचाने की कोशिश की जा रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

