दुर्गेश राजपूत, ​नर्मदापुरम। शहर के व्यस्ततम सराफा बाजार स्थित राज ज्वेलर्स में शातिर महिला की चालाकी और दुस्साहस का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हरे रंग की साड़ी पहने और चेहरे पर कपड़ा बांधकर पहुंची करीब 25 वर्षीय युवती ने दुकानदार को बातों में उलझाया और चकमा देकर 28 लाख रुपए मूल्य का 200 ग्राम सोना समेटकर रफूचक्कर हो गई।

महिला ने बाहर से दरवाजा (कुंडी) बंद कर दिया

दरअसल घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। दुकान मालिक आशीष जैन के अनुसार नकाबपोश महिला जेवर खरीदने के बहाने दुकान में दाखिल हुई। उसने कुछ डिजाइन देखने के बाद दुकानदार से और नए डिजाइन दिखाने की मांग की। जैसे ही आशीष जैन अंदर के कमरे से अन्य जेवर लेने गए, महिला ने बाहर से दरवाजा (कुंडी) बंद कर दिया। इसके बाद काउंटर पर रखा लगभग 200 ग्राम सोने का स्टॉक उठाकर मौके से भाग निकली। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की खबर फैलते ही सराफा बाजार में हड़कंप मच गया।

देवास टीआई हत्याकांड: कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल ने वीडियो जारी कर दी सफाई, कांग्रेस बोली-

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

चोरी की इस बड़ी वारदात से आक्रोशित सराफा व्यापारी एकजुट होकर पहले कोतवाली थाने पहुंचे और बाद में एसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। कोतवाली टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि फुटेज में दिख रही संदिग्ध महिला की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया और आसपास के जिलों में भी साझा कर दिए हैं ताकि आरोपी महिला को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

मध्यप्रदेश

Exclusive: BJP पार्षद पति पर दुकान लगवाने के नाम पर ‘वसूली’ का आरोप ! Lalluram.com की ग्राउंड रिपोर्ट में दुकानदार ने खोली पोल

एक ही परिवार के 5 लोगों ने की आत्महत्या: चार का घर पर मिला शव, मुखिया की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m