शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के ऐशबाग से सामने आए 90 डिग्री ब्रिज कांड पूरे देशभर में चर्चा में था। इसे लेकर इंजीनियरों की जमकर किरकिरी हुई थी। इस बीच निगम ने एक और ऐसा मुजस्समा बना दिया, जो एक बार फिर हंसी का पात्र बन गया है।
दरअसल, 90 डिग्री ब्रिज से कुछ दूर पर निगम ने एक सुलभ शौचालय का निर्माण करवाया है। लेकिन निर्माणाधीन टॉयलेट किसी काम का नहीं है क्योंकि इसके सामने एक बाउंड्री वॉल बना दी है। इस सुलभ शौचालय को रेलवे की जमीन पर पांच लाख की लागत से बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि 90 डिग्री रेलवे ब्रिज को लेकर पहले ही PWD विभाग की काफी किरकिरी हो चुकी है।

