Bihar Top News Today: बिहार (BIHAR) में आज 13 अगस्त को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर………

प्रशांत किशोर ने सीएम सम्राट को दी चुनौती

भोजपुर एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों को आर्थिक सहयता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के ऐलान पर बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रशांत किशोर ने कहा कि, बांकीपुर में हार के बाद बिहार में लोकतंत्र जिंदा हो रहा है। लोगों को देखने और समझने की जरूरत है। भरत तिवारी के परिवार को नौकरी और पैसा देना ठीक है। सरकार ने किया है। लेकिन यह न्याय नहीं है। न्याय का मतलब है कि जिन्होंने गोली चलवाई और जिन्होंने गोली चलाने का ऑर्डर दिया उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। पीके ने आगे कहा कि, एंकाउंटर की बात बंद हो गई है। अगर सम्राट चौधरी में हिम्मत है, तो बोलकर दिखाएं कि जाति देखकर गोली मारिए। पढ़ें पूरी खबर………….

बिहार में बड़े छात्र आंदोलन की तैयारी

झारखंड के बाद अब बिहार में भी जल्द ही एक बड़े छात्र आंदोलन की शुरुआत हो सकती है। दरअसल शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4) भर्ती को लेकर हो रही देरी के बीच छात्र नेता दिलीप कुमार ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदेशव्यापी महाआंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने यह ऐलान किया है कि 18 अगस्त से अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग में आमरण अनशन पर बैठेंगे। छात्र नेता दिलीप कुमार ने TRE 4 शिक्षक भर्ती के अलावा BSSC, लाइब्रेरियन, दरोगा और सिपाही भर्ती की मांग लेकर यह बड़ा ऐलान किया है। पढ़ें पूरी खबर……………..

सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

सीएम सम्राट चौधरी ने भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर के दौरान मारे गए भरत तिवारी के परिवार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने न्यायिक जांच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की बात कही है। सीएम ने घटना की समीक्षा और जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया है। इस बात की घोषणा उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए की। पढ़ें पूरी खबर………….

CM सम्राट ने BPSC 70वीं में सफल अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

बिहार के प्रशासनिक ढांचे को आज एक नई गति और ऊर्जा मिली है। बापू सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्य के नए अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से चयनित कुल 2027 नए अधिकारियों ने अपनी सेवा की शुरुआत कर दी है। इस अवसर पर राज्य के शीर्ष नेतृत्व ने नव-नियुक्त अधिकारियों को ईमानदारी, निष्ठा और जनसेवा का संकल्प दिलाया। पढ़ें पूरी खबर………

मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़

मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र में आज गुरुवार (13 अगस्त) को पुलिस और वांटेड अपराधी उत्तम राय के बीच मुठभेड़ हो गई। दरअसल गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम अपराधी के ठिकाने पर छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस को देखते ही उत्तम राय और उसके साथियों ने दो राउंड फायरिंग कर दी। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के अनुसार, पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग के बीच उत्तम राय अपने साथियों के साथ बाइक से मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर…………

वैशाली में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

वैशाली के हाजीपुर में आज सुबह-सुबह टहलने के निकले चर्चित समाजसेवी, ठेकेदार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रामनरेश राय की अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर बेरहमी से हत्या कर दी। रामनरेश राय हर रोज की तरह सुबह अपने घर से टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे चार अपराधियों ने दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर उन्हें रास्ते में घेर लिया और उन पर नजदीक से चार गोलियां दाग दीं। गोलियों की आवाज से आसपास अफरा-तफरी मच गई और गंभीर रूप से घायल होकर वह सड़क पर गिर पड़े। पढ़ें पूरी खबर……

नालंदा में विवाहिता की संदिग्ध मौत

बिहार के नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत माफी गांव में एक 28 वर्षीय विवाहिता सुगनी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या (फांसी) मानकर चल रही है। वहीं, मृतका के भाई मुकेश कुमार ने अपने बहनोई सीताराम रविदास, सास और ससुर पर गला दबाकर हत्या करने का सीधा आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर………….

मजदूर का नग्न हालत में शव मिलने से सनसनी

जिले में एक मजदूर का नग्न और संदिग्ध हालत में शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान सुदामा सिंह के रूप में हुई है, जो कैमूर जिला के मोहनिया थाना क्षेत्र के दंडवास गांव के निवासी थे। बताया जाता है कि लगभग 40 साल से वह संझौली के कर्मा गांव के धनंजय सिंह के रहकर मजदूरी करते थे। पूरा मामला संझौली थाना क्षेत्र के कर्मा गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुदामा प्रसाद अपने मालिक धनंजय सिंह का सारा काम देखते थे। सुदामा जिनके यहां मजदूरी करते थे उनके घर पर कोई नहीं रहता था। वह अकेले पूरे घर एवं खेत खलियान की देखरेख करते थे। पढ़ें पूरी खबर………..