Bihar Top News Today 13 may 2026: बिहार (BIHAR) में आज 13 मई को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….
NEET पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन
NEET पेपर लीक मामले में अब जांच की आंच बिहार के नालंदा जिले में पावापुरी स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान यानी VIMS तक पहुंच गई है। आज बुधवार को पावापुरी ओपी पुलिस की विशेष टीम ने मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छापेमारी कर फरार आरोपियों के कमरों की गहन तलाशी ली, जिससे पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सबसे पहले 2022 बैच के छात्र और इस पूरे सॉल्वर गैंग का मुख्य सरगना माने जा रहे उज्ज्वल कुमार उर्फ राजा बाबू के हॉस्टल कमरा नंबर 502 को खंगाला। पढ़ें पूरी खबर…………..
8 जिलों में हाईटेक थाना भवनों का निर्माण
सम्राट सरकार ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था पहले से और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राज्य के 8 जिलों में नए और अत्याधुनिक थाना भवनों का निर्माण कराने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार की ओर से प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। बिहार में कानून-व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में यह सरकार की ओर से उठाया जा रहा एक बड़ा कदम माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…………
बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या
जिले के भागन विगहा ओपी क्षेत्र के तूफानगंज गांव से बाप-बेटे के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। मृतक की पहचान स्वर्गीय धर्म सिंह पासवान के 55 वर्षीय पुत्र बच्चू पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार में लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर…………..
कैश वाहन से 40 लाख की लूट
राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। ताजा मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र का है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कैश वैन से लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। कैश वैन से लूट की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं, इलाके में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा। कैश वैन लूट की यह घटना बिहार में कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है। सूत्रों के अनुसार बदमाशों ने कैश वाहन से करीब 40 लाख रुपए लूटकर फरार हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…………
6 सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप
कूमैर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में 48 घंटे के भीतर एक बार फिर से 6 सिर कटी लाशें और शरीर के अलग-अलग हिस्से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। दरअसल कल मंगलवार की देर रात रामगढ़ थाना क्षेत्र के अभैदे गांव के समीप बोरे में चार शव और शरीर के कटे हुए हिस्से मिलने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इससे पहले 10 मई को दो सिर कटे लाश मिले थे। पढ़ें पूरी खबर………..
पटना में भरभराकर गिरा 17 साल पुराना पुल
बिहार के पटना जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है, जहां बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दल्लोचक गांव में एक 17 साल पुराना पुल अचानक भरभराकर गिर गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब गांव के कुछ युवक पुल पर बैठकर चर्चा कर रहे थे। पुल के अचानक जमींदोज होने से उस पर मौजूद पांचों युवक सीधे गहरे गड्ढे में जा गिरे और मलबे के नीचे दब गए। पढ़ें पूरी खबर………..
सम्राट सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
बिहार के सरकारी गलियारों से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशियों वाली खबर आई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई सम्राट कैबिनेट की बैठक में बुधवार को राज्य के करीब 9 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर अपने कर्मियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब राज्यकर्मियों का डीए 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया है। पढ़ें पूरी खबर……….
सांसद की गाड़ी पर हमला
औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के हसनबार गांव में अज्ञात अराजक तत्वों ने सांसद अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा की स्कॉर्पियो पर जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि, सौभाग्य से घटना के समय सांसद वाहन में मौजूद नहीं थे, लेकिन हमलावरों ने उनके निजी सहायक (PA) और चालक के साथ जमकर मारपीट की। इस हिंसक झड़प में सांसद की गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें पूरी खबर…………

