Bihar Top News Today 19 may 2026: बिहार (BIHAR) में आज 19 मई को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर………

तेजस्वी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। पटना में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि, आज तक उन्होंने प्रेस वार्ता किया नहीं है और मुझे उम्मीद है कि आगे भी नहीं करेंगे। जनता के सवाल को पीएम मोदी को सुनना चाहिए और उनका जवाब देना चाहिए। हर बार आते हैं और अपनी बात कहकर चले जाते हैं और हर चीज में पल्ला झाड़ लेते हैं। उन्होंने कहा कि, हमने पहली बार ऐसा पीएम देखा है, जो जनता को कह रहे हैं कि ये करो और वो करो। ये गंभीर विषय है। पढ़ें पूरी खबर……………

हेडमास्टर ने छात्रा को पिलाई पेशाब

हमारे देश में गुरु (शिक्षक) को भगवान का दर्जा दिया जाता है, लेकिन बिहार के पूर्णिया जिले से जो खबर निकलकर सामने आई है, उसने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने का काम किया है। दरअसल यहां एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर 7 साल की बच्ची को कोल्ड ड्रिंक के नाम पर पेशाब पिलाने का घिनौना आरोप लगा है। पूरा मामला चंपानगर थाना क्षेत्र के सिंधिया पंचायत स्थित कन्या मध्य विद्यालय सिंधिया का है। पढ़ें पूरी खबर…….

सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मंगलवार (19 मई) को सारण जिले के सोनपुर प्रखंड स्थित डुमरी बुजुर्ग पंचायत में ‘सबका सम्मान जीवन आसान के तहत जन समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु आयोजित ‘सहयोग शिविर’ का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि छपरा में पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर गंगा-अंबिका पथ का निर्माण कराया जाएगा, जिससे शहर की तस्वीर और यातायात व्यवस्था दोनों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर……..

बंद बोरे में मिला दो मासूमों का शव

बिहार के शेखपुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अरियरी प्रखंड के कसार थाना क्षेत्र स्थित कसार गांव में मंगलवार की सुबह दो किशोरों के शव बोरे में बंद हालत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शवों के मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। नों मृत किशोरों की पहचान 12 वर्षीय अंकुश पासवान और 13 वर्षीय पीयूष राउत के रूप में की गई है। पढ़ें पूरी खबर………

ट्रिपल मर्डर से कांप उठा बिहार

जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने घरेलू विवाद में क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। यहां एक पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले शख्स ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की लाठी तथा लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर……….

पप्पू यादव को वापस मिली Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा

बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की सुरक्षा को लेकर पटना हाईकोर्ट ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने बिहार सरकार के उस पुराने आदेश को पूरी तरह रद्द कर दिया है, जिसके तहत सांसद की सुरक्षा घटा दी गई थी। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि पप्पू यादव को तत्काल प्रभाव से दोबारा Y+ (वाई प्लस) श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाए। अदालत ने साफ किया कि बिना किसी ठोस आधार और बिना पक्ष सुने सुरक्षा में कटौती करना कानूनन गलत है। पढ़ें पूरी खबर……….

ज्योति देवी के काफिले पर हमला करने वाले 6 गिरफ्तार

गयाजी जिले की बाराचट्टी सीट से विधायक ज्योति देवी के काफिले पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम ने यह कार्रवाई की है। गौरतलब है मामले में कल सोमवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चेतावनी देते हुए यह कहा था कि अगर जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो उनकी पार्टी सड़क पर उतरेगी। पढ़ें पूरी खबर……….