Bihar Top News Today: बिहार (BIHAR) में आज 1 नवंबर 2026 को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर……………

तेजस्वी यादव ने दिल्ली में भरी हुंकार

CEC ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के SIR के खिलाफ दिल्ली में आज (1, नवंबर) को INDIA गठबंधन की ओर से मेगा रैली का आयोजन किया गया। रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, वैसे तो रामलीला मैदान में रामायण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होते हैं, लेकिन हमने आज वोट चोरों के खिलाफ महाभारत का आयोजन किया है। आज शकुनी अपना खेल खेल रहे हैं, तो हमें कुरुक्षेत्र में उतरना पड़ रहा है। इन पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए ताकि किसी व्यक्ति में हिम्मत न हो कि वह हमारे देश के लोकतंत्र को खत्म कर सके। आज ये लोग तय कर रहे हैं कि देश में कौन वोट देगा और कौन नहीं? देश देख रहा है कि आज संवैधानिक संस्थाएं न्याय नहीं कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर……………………….

भागलपुर जंक्शन पर फायरिंग व चाकूबाजी

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आज रविवार (1, नवंबर) को मुजाहिदपुर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर भागलपुर जंक्शन के गेट नंबर-6 के पास बदमाशों ने जमकर तांडव देखने को मिला। दरअसल मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने करीब आधे घंटे बाद अपने 5 से 7 साथियों के साथ पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान चाकूबाजी भी हुई, जिसमें गोली लगने से मोहम्मद मेराज और चाकू के हमले से मोहम्मद आमिर नाम के दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। पढ़ें पूरी खबर………….

बर्थडे पार्टी के नाम पर आर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप

नवादा से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी मोहल्ले में बर्थडे पार्टी के बहाने आर्केस्ट्रा में काम करने वाली एक युवती के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि डांस प्रोग्राम के नाम पर उसे एक किराए के कमरे में बुलाया गया था, जहां पहले से सात युवक मौजूद थे। इनमें से दो युवकों पर उसके साथ जबरदस्ती गैंगरेप करने का गंभीर आरोप है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर……..

पत्नी को वापस पाने के लिए डबल मर्डर

राजधानी पटना में एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पत्नी से दूरी और उसे दोबारा पाने की सनक में एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी के साथ दूसरी शादी करने वाले व्यक्ति की हत्या करवा दी और फिर अपनी सास को भी मौत के घाट उतार दिया। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में बुजुर्ग उर्मिला देवी की हत्या के मामले की जांच में यह खौफनाक साजिश सामने आई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और मृतका के दामाद मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर……………..

यूपी में जदयू की सियासी एंट्री

बिहार की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली जनता दल यूनाइटेड (JDU) अब पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में सियासी जमीन तलाशने की पूरी तैयारी में है। इसी राजनीतिक रणनीति के तहत पार्टी ने यूपी में अपना दायरा बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। राज्य की राजनीति में जेडीयू की सक्रियता और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी का यह अभियान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को धार देने के लिए मंत्री निशांत कुमार वाराणसी पहुंच चुके हैं। आज रविवार को वाराणसी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के करौता रामलीला बाजार मैदान में दोपहर 1 बजे से एक भव्य प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पढ़ें पूरी खबर……………

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला BBA छात्र का शव

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के साकेतपुरी मोहल्ले में 19 वर्षीय BBA के छात्र अस्मित कुमार का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक छात्र मूल रूप से पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था और वैशाली इंस्टीट्यूट में BBA प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। वह करीब तीन महीने पहले ही इस मोहल्ले में कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। परिजनों के अनुसार, अस्मित की घर पर नियमित बातचीत होती थी। एक दिन पहले ही परिवार वालों से उसकी बात हुई थी और वह आगामी दिवाली पर घर आने की योजना बना रहा था। पढ़ें पूरी खबर…………………

चलती ट्रेन से 2.92 करोड़ रुपए के सोने की लूट

गया रेल पुलिस ने करीब 2 करोड़ 92 लाख रुपये के सोना लूटकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 612.74 ग्राम सोना और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरेली की एक फर्म का कर्मचारी संजीव चौहान कोलकाता से चंबल एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए सोना लेकर बरेली लौट रहे थे। इसी दौरान भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर दो अज्ञात अपराधियों ने खुद को अधिकारी बताकर कर्मचारी से करीब 2 किलो 6 ग्राम सोना लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर……………