Bihar Top News Today 20 may 2026: बिहार (BIHAR) में आज 20 मई को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर………

राजद के छात्र विंग ने फूंका PM मोदी का पुतला

नीट (NEET) परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इसी कड़ी में आज पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यालय के बाहर छात्र विंग (SSAI) ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जताई। पढ़ें पूरी खबर………..

प्रेम-प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या

सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर में मंगलवार रात एक 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बीती रात करीब 12 बजे की है। मृतक की पहचान देवनाबुजुर्ग पंचायत के बलिगढ़ वार्ड संख्या 2 नया टोला निवासी गन्नौर पासवान के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। मृतक की बहन अर्चना कुमारी ने बताया कि, मेरे भाई अभिषेक कुमार की हत्या प्रेम प्रसंग में कराई गई है। लड़की और उसके परिवार वालों ने मिलकर मेरे भाई को मरवाया है। लड़की के चाचा रमेश चौधरी ने पहले भी स्कूल जाकर मेरे भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। पढ़ें पूरी खबर………

कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर

पटना में आज बुधवार (20 मई) को सम्राट सरकार की कैबिनेट बैठक हुई। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में हुई इस बैठक में कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए। सम्राट कैबिनेट बैठक (Samrat Cabinet Meeting) में कुल 13 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। कैबिनेट बैठक के दौरान नालंदा की पटेल वेयरहाउसिंग कंपनी को सरकार की औद्योगिक प्रोत्साहन योजना का लाभ देने की मंजूरी मिली। इसके अलावा कैमूर की ईएसई एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को भी औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत सहायता देने का फैसला लिया गया। पढ़ें पूरी खबर……….

दामाद ने पूरे ससुराल वालों को आग में झोंका!

राजधानी पटना से बुधवार को एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हर किसी को सन्न कर दिया। एक घर के भीतर चार लोग बुरी तरह झुलसी हुई अवस्था में पाए गए। पीड़ित परिवार का सीधा आरोप है कि दामाद ने ही इस घिनौनी साजिश को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। पढ़ें पूरी खबर……….

अब घर बैठे होगी जमीन की रजिस्ट्री

बिहार में जमीन की खरीद-बिक्री में हो रहे फर्जीवाड़े पर नकेल कसने के लिए राज्य सरकार ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। अब जमीन की रजिस्ट्री को पूरी तरह से पारदर्शी, सुरक्षित और आसान बनाने के लिए नए डिजिटल पोर्टल और सेवाओं की शुरुआत की गई है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य बिचौलियों की भूमिका को समाप्त करना और आम नागरिकों को सीधे लाभ पहुंचाना है। पढ़ें पूरी खबर……….

घूसखोर कर्मचारी और दलाल गिरफ्तार

बिहार के सहरसा जिले में आज बुधवार 20 मई को भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने महिषी अंचल कार्यालय में तैनात एक राजस्व कर्मचारी और उसके कथित दलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय सहित पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार युवक की पहचान बेलाही एवं सिरवार वीरवार हल्का के राजस्व कर्मचारी श्याम प्रसाद सिंह और महिषी थाना क्षेत्र निवासी फुलचंद साह (दलाल) के रूप में हुई है। निगरानी टीम ने दोनों को 16,000 रुपये घूस लेते हुए पकड़ा गया है। पढ़ें पूरी खबर……….

बिहार में 5 IPS अफसरों का हुआ तबादला

बिहार में एक बार फिर से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 5 IPS, 8 DSP और 1 SP का तबादला हुआ है। अधिसूचना के मुताबिक, 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस संजय सिंह को अब अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा), बिहार, पटना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक (बजट, अपील एवं कल्याण) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर……….