Bihar Top News Today 28 June 2026: बिहार (BIHAR) में आज 28 जून को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर………
अपराधियों को बख्शने के मूड में नहीं सम्राट
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने गृह जिले मुंगेर के तारापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि सरकार अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और राज्य में अपराध रूपी कचरे को साफ करने का अभियान निरंतर जारी रहेगा। सम्राट चौधरी ने मंच से स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों का एनकाउंटर और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई रुकने वाली नहीं है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अपराधियों को हर हाल में बिहार छोड़ना ही होगा। पढ़ें पूरी खबर………..
तेजस्वी ने सीएम को बताया रबर स्टैंप और अंगूठा छाप
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, वित्तीय संकट और प्रशासनिक विफलता को लेकर NDA सरकार पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह करार देते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने उन्हें रबर स्टैंप और अंगूठा छाप मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी केवल सरकारी सुख-सुविधाओं और बंगले में व्यस्त हैं जबकि सत्ता की बागडोर भ्रष्ट अधिकारियों और केंद्र के इशारों पर चल रही है। पढ़ें पूरी खबर………..
जेपी गंगा पथ पर सजेगा महिला हाट
पटनावासियों के लिए खुशखबरी है। शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) को अब और भी आकर्षक और जन-सुविधाओं से युक्त बनाने की कवायद शुरू हो गई है। बिहार सरकार ने यहांं एक भव्य महिला हाट के निर्माण की योजना बनाई है जिसका उद्देश्य न केवल पर्यटन को बढ़ावा देना है बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भी है।इस हाट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां की सभी दुकानें विशेष रूप से महिलाओं के लिए आवंटित की जाएंगी। इसमें मुख्य रूप से जीविका दीदियों को प्राथमिकता दी जाएगी जो अपने स्थानीय उत्पादों और हस्तकला को पर्यटकों के सामने प्रदर्शित कर सकेंगी। पढ़ें पूरी खबर……….
एम्स पटना ने रचा इतिहास
चिकित्सा विज्ञान और न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एम्स पटना ने ब्रेन ट्यूमर सर्जरी के लिए देश का पहला स्वदेशी उपकरण सरज रिट्रैक्टर विकसित किया है। यह नवाचार न केवल जटिल मस्तिष्क सर्जरी को अधिक सुरक्षित और सटीक बनाएगा बल्कि भारत को चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इस अत्याधुनिक उपकरण का डिजाइन एम्स पटना के न्यूरोसर्जरी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. सरज कुमार सिंह द्वारा तैयार किया गया है। भारत सरकार ने इस नवाचार को मान्यता देते हुए आधिकारिक डिजाइन रजिस्ट्रेशन प्रदान किया है। पढ़ें पूरी खबर………….
बांकीपुर उपचुनाव पर कायस्थ समाज की नजर
पटना के गांधी मैदान में आज रविवार (28,जून) को कायस्थ बैठकी का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया गया कि पूरे बिहार में कायस्थ समाज को एकजुट करके राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग करेंगे। नितिन नबीन के राज्यसभा जाने पर बांकीपुर सीट पर उपचुनाव होना है। कायस्थ बहुल बांकीपुर सीट से कायस्थ समाज के ही ज्यादातर विधायक बने हैं। ऐसे में कायस्थ समाज की मांग है कि बांकीपुर से किसी कायस्थ को ही टिकट दिया जाए। पढ़ें पूरी खबर……….
‘तेजस्वी ने भी रिशु श्री से लिया है कमीशन’
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज रविवार (28, जून) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, वित्तीय संकट और प्रशासनिक विफलता को लेकर NDA सरकार पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह करार देते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। तेजस्वी के इन आरोपों पर भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने तगड़ा पलटवार करते हुए कहा कि, रिशु श्री के मामले में पहले तेजस्वी यादव को यह जवाब देना चाहिए कि उन्होंने कितना कमीशन लिया? क्योंकि रिशु श्री के सारे घोटाले उस समय के हैं, जब संबंधित विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव हुआ करते थे। पढ़ें पूरी खबर…………….
नितिन नबीन ने की ‘मन की बात‘ कार्यक्रम की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार (28, जून) को अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात‘ के 135वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर दिल्ली प्रदेश कार्यालय के कर्मचारियों के साथ पीएम मोदी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को सुना और सराहा। उन्होंने कहा कि, ‘मन की बात’ देशवासियों के साथ प्रधानमंत्री जी के आत्मीय संवाद का ऐसा सशक्त माध्यम बन चुका है, जो समाज के प्रेरणादायी प्रयासों को नई पहचान देता है और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान के लिए निरंतर प्रेरित करता है। पढ़ें पूरी खबर………….
मधुबनी के सभी पंचायतों में मना ‘पंचायत विकास दिवस’
बिहार की सम्राट सरकार ने हर माह के अंतिम रविवार को ‘पंचायत विकास दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है, जिसके आलोक में आज जून माह के अंतिम रविवार (28 जून) को मधुबनी जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। झंझारपुर प्रखंड के महीनाथपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री सह मंत्री, भवन निर्माण विभाग लेशी सिंह ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि, आज की थीम “महिला हितैषी ग्राम पंचायत” है। हमारा विश्वास है कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही परिवार, समाज और पंचायत सशक्त होंगे। स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देना, महिला उद्यमिता, कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। पढ़ें पूरी खबर…………..

