Bihar Top News Today 5th July 2026: बिहार (BIHAR) में आज 5 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर………

रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की मांग

आरएलजेपी कार्यालय में आज 5 जुलाई को पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती मनाई गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस समेत अन्य नेताओं ने रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पशुपति कुमार पारस ने कहा कि, आज हम अपने भगवान को याद कर रह हैं, जो 6 प्रधानमंत्रियों के साथ काम कर चुक हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से उन्हें भारत रत्न देने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर……………

20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र इस बार 20 जुलाई से शुरू होगा, जो 24 जुलाई तक चलेगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र को लेकर औपचारिक अधिसूचना आज रविवार को जारी कर दी गई है। 20 जुलाई से शुरू होने वाला इस बार का मानसून सत्र काफी खास होने वाला है। क्योंकि पिछले 21 सालों में यह पहला मौका होगा, जब विधानमंडल की कार्यवाही के दौरान नीतीश कुमार सदन में मौजूद नहीं रहेंगे।  सत्र के दौरान विपक्षी दल के नेता तेजस्वी यादव समेत अन्य विपक्षी नेता भरत तिवारी एनकाउंटर, टेंडर घोटाला, महंगाई, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध जैसे मुद्दों पर सम्राट सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे।  पढ़ें पूरी खबर…………

बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर पटना की बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए जन सुराज से उम्मीदवार होंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने आज रविवार (5 जुलाई) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उनके नाम का ऐलान किया है। प्रशांत किशोर के चुनावी मैदान में उतरने से बांकीपुर उपचुनाव का मुकाबला बेहद ही दिलचस्प हो गया है। गौरतलब है कि बांकीपुर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होना है। पढ़ें पूरी खबर………..

पूर्व सीएम नीतीश और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मुलाकात

सीएम सम्राट चौधरी ने आज रविवार (5 जुलाई) को पूर्व सीएम और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से उनके आवास 7 सर्कुलर रोड पर मुलाकात की है। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद रहे। बांकीपुर उपुचनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नीतीश की यह मुलाकात बेहद अहम बताई जा रही है। सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार की इस मुलाकात के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर………………

RLJP ने किया बांकीपुर उपचुनाव लड़ने का ऐलान

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के नेता और पूर्व सांसद प्रिंस पासवान ने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने दिवंगत ताऊ (बड़े पापा) को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रिंस पासवान ने आगामी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति साफ कर दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी पार्टी इस उपचुनाव में पूरी मजबूती के साथ अपना उम्मीदवार उतारेगी। उनके इस बयान से बांकीपुर के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। पढ़ें पूरी खबर……..

मर्डर करने आए युवक की छत से गिरकर मौत

राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां आपसी विवाद के दौरान एक युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरा मामला राजीव नगर थाना क्षेत्र का है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सिटी एसपी ममता कल्याणी ने बताया कि, मृतक युवक की पहचान मोतिहारी निवासी पियेश रंजन के रूप में हुई है, जो राजीव नगर में रहने वाले राजू नाम के युवक को गोली मारने के लिए आया हुआ था। पढ़ें पूरी खबर……….