अमित पांडेय, डोंगरगढ़। शहर में गुपचुप ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। यह मामला डोंगरगढ़ के वार्ड क्रमांक 3 स्थित खैरागढ़ रोड का है, जहां बीती रात मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि विवाद गुपचुप ज्यादा खिलाने की बात को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

narayana

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खैरागढ़ रोड पर देर रात रोज की तरह गुपचुप का ठेला लगा हुआ था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और खाने के दौरान विवाद शुरू हो गया। पहले कहासुनी हुई, फिर विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि युवकों ने अचानक चाकू निकालकर पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। हमले के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों घायलों को बचाया और पुलिस को सूचना दी।

बता दें कि कुछ दिन पहले बुधवारी पारा स्थित पुराने अस्पताल परिसर में चाकू चलने की घटना हुई थी। वहीं रामाटोला गांव में शादी समारोह के दौरान भी हिंसक विवाद सामने आया था। इसके अलावा पलांदूर में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान सरपंच पर हमला होने की घटना ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। लगातार बढ़ रही इन घटनाओं के बाद नागरिकों के बीच असुरक्षा का माहौल है।

शहर में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में देर रात सक्रिय असामाजिक तत्व, बढ़ती नशाखोरी और युवकों की गैंगबाजी अपराध को बढ़ावा दे रही है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें