आशुतोष तिवारी, जगदलपुर। बस्तर जिले के भानपुरी क्षेत्र में एक महिला की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि धर्मांतरित महिला के परिजन गांव के पास शव को दफनाना चाहते थे। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों और कुछ हिंदूवादी संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि जिस जमीन पर शव दफनाने की तैयारी की जा रही थी, वह वन भूमि है और वहां दफनाना नियमों के खिलाफ है। मामले ने तूल पकड़ते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देने का प्रयास किया। लंबी बातचीत और समझाइश के बाद परिजन शव को वहां से हटाने के लिए तैयार हो गए।

इसके बाद शव को करकपाल स्थित ईसाई कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

