Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (03 मई 2026) की खबरों में मजदूरों को दोपहर में 3 घंटे की मिलेगी छुट्टी, ट्रैफिक नियम हुए और सख्त, 45 दिन में निपटारा नहीं तो ऑटो-एक्शन, कुमार विश्वास का ये खास होर्डिंग चर्चा का केंद्र बना प्रमुख रहा।

मजदूरों को दोपहर में 3 घंटे की मिलेगी छुट्टी
Rekha Gupta Decision On labourer: सीएम रेखा गुप्ता दिल्ली में भीषण गर्मी (heat in Delhi) और लू से बचाव के लिए लगातार उपाय करने के निर्देश अधिकारियों को जारी कर रही हैं। राजधानी में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मजदूरों को बड़ी राहत दी है। सीएम रेखा गुप्ता ने मजदूरों को दोपहर में 3 घंटे छुट्टी मिलने की घोषणा की है। सरकार के निर्देशानुसार, दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक सभी मजदूरों को आराम दिया जाएगा। वहीं DTC की बसों में यात्रियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।

ट्रैफिक नियम हुए और सख्त, 45 दिन में निपटारा नहीं तो ऑटो-एक्शन
दिल्ली में ट्रैफिक नियम अब और सख्त होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई व्यवस्था का ऐलान किया है, जिससे ट्रैफिक चालान का निपटारा तय समय के भीतर करना अनिवार्य होगा। अब सड़क पर लापरवाही या नियम तोड़ने पर बचना मुश्किल होगा। इस कदम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना, अनुशासन लाना और पूरी प्रक्रिया को डिजिटल व पारदर्शी बनाना है।

कुमार विश्वास का ये खास होर्डिंग चर्चा का केंद्र बना
Kumar Vishwas Ram Katha Hoardings Controversy: प्रख्यात कवि और वक्ता कुमार विश्वास के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा में ‘संगीतमय राम कथा’ नामक एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में जगह-जगह बैनर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं। कुमार विश्वास ने इस होर्डिंग्स के माध्यम से लोगों को राम कथा में आने का निमंत्रण दे रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी यानी आप पार्टी के ऑफिस के बाहर भी ये होर्डिंग्स लगाया गया है। होर्डिंग्स पर खास संदेश लिखा है कि ‘आप (AAP) भी आमंत्रित हैं। इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इस होर्डिंग्स के माध्यम से कुमार विश्वास ने अपनी पूर्व पार्टी और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधा है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
चार मंजिला इमरात में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग: Delhi Vivek Vihar Fire Incident: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी और दिल-दिमाग को विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली में 9 लोग जिंदा जल गए (9 people burnt alive in Delhi) हैं। दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के चार मंजिला इमारत में आग लग गई। आग ने इमारत की 6 फ्लैट को अपने आगोश में ले लिया। हादसे में 9 लोगों की मौत जिंदा जलकर हो गई। जबकि 12 लोग झुल गए। रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है। (पढ़े पूरी खबर)
लेह-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच झगड़ा: Leh-Delhi Indigo Flight: लेह-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गया, जब दो यात्रियों के बीच झगड़ा हो गया। सामान रखने को लेकर दो यात्रियों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। दोनों यात्रियों के बीच झगड़ा होने के कारण करीब 45 मिनट टेक ऑफ रूकी रही। 45 मिनट बाद विमान को उड़ने की इजाजत दी गई। (पढ़े पूरी खबर)
इंटर-स्टेट वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इंटर-स्टेट वाहन चोर गैंग (inter state vehicle theft gang) का भंडाफोड़ किया है। यह गैंग अब तक 1000 से ज्यादा चोरी की गाड़ियों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए दोबारा रजिस्टर कर बेच चुका था। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 31 महंगी गाड़ियां बरामद की हैं। (पढ़े पूरी खबर)
सुसाइड से पहले जज अमन शर्मा ने बयां किया था अपना दर्द: Delhi Judge Aman Kumar Sharma Suicide Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ग्रीन पार्क में युवा (30 साल) जज अमन कुमार शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 30 साल के अमन नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कड़कड़डूमा कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DLSA) के फुल-टाइम सेक्रेटरी के रूप में काम करते थे। अमन ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा जॉइन की थी।जज अमन कुमार शर्मा रिश्तों और परिवार के मकड़जाल में इस तरह उलझे कि उन्हें आत्महत्या ही इन सभी से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका लगा। अमन कुमार शर्मा की पत्नी स्वाति भी न्यायिक अधिकारी हैं। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि उनकी पत्नी पिछले दो महीने से परेशान कर रही थी। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

