Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (19 अप्रैल 2026) की खबरों में वायु प्रदूषण पर CAQM का एक्शन, 2.4 KM लंबा 6 लेन फ्लाईओवर, 26 साल पुराने केस में सीबीआई के जॉइंट डायरेक्टर दोषी करार, दिल्ली मेट्रो फेज-4 का CM रेखा गुप्ता ने किया निरीक्षण प्रमुख रहा।

वायु प्रदूषण पर CAQM का एक्शन

Delhi Air Pollution: दिल्ली वायु प्रदूषण पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यानी सीएक्यूएम (CAQM) ने कड़ा एक्शन लिया है। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर सीएक्यूएम ने 9 इकाइयों को बंद करने और 18 इकाइयों के डीजी सेटों को सील करने का आदेश दिया। जबकि 11 इकाइयों को कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी करने और छह इकाइयों के लिए एनवायरनमेंट कंपनसेशन (ईसी) का प्रस्ताव दिया गया है।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली में बनेगा 2.4 KM लंबा 6 लेन फ्लाईओवर

South Delhi Traffic jam: देश की राष्ट्रीय राजधानी को जाम से राहत दिलाने के लिए रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) ताबड़तोड़ फैसले ले रही है। इसी क्रम में जाम से कराहते साउथ दिल्ली की ट्रैफिक व्यस्था को सुदृढ करने में भी सरकार जुट गई है। साउथ दिल्ली को जाम से राहत दिलाने के लिए कालकाजी फ्लाईओवर से महरौली-बदरपुर रोड को जोड़ने वाले मां आनंदमयी मार्ग पर जल्द ही नया फ्लाईओवर बनने जा रहा है। 6 लेन के पुल के बनने से ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

पढ़े पूरी खबर…..

26 साल पुराने केस में सीबीआई के जॉइंट डायरेक्टर दोषी करार

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 26 साल पुराने केस में बड़ा फैसला सुनाते हुए सीबीआई (CBI) के जॉइंट डायरेक्टर रामनीश गीर समेत दो अधिकारी को दोषी करार दिया है। तीस हजारी कोर्ट ने साल 2000 में आईआरएस अधिकारी के घर पर दुर्भावनापूर्ण ढंग से छापेमारी के लिए सीबीआई के दो वरिष्ठ अधिकारियों को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने कहा कि अधिकारी की गिरफ्तारी सीएटी के आदेश को रद्द करने के लिए एक सुनियोजित साजिश थी। तीस हजारी कोर्ट के जज शशांक नंदन भट्ट ने CBI के इंस्पेक्टर वीके पांडे और डीएसपी रामनीश को IPC की धारा 323, 427 और 448 के तहत दोषी माना है।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली मेट्रो फेज-4 का CM रेखा गुप्ता ने किया निरीक्षण

CM Rekha Gupta Inspected Delhi Metro Phase-4 Project: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली मेट्रो फेज-4 का निरीक्षण किया। दिल्ली मुख्यमंत्री ने आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और गुणवत्ता, सुरक्षा तथा समय-सीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास जताया कि इस परियोजना के पूरा होने से दिल्लीवासियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिलेगी और यह विकसित दिल्ली की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। आरके आश्रम मार्ग स्टेशन ब्लू और मैजेंटा लाइन का प्रमुख इंटरचेंज हब होगा।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

Delhi University में नारी शक्ति इवेंट के दौरान बवाल; Delhi University Nari Shakti Event Controversy: महिला आरक्षण संशोधिन बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) लोकसभा में गिरने को लेकर पूरे देश की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ ‘नारी’ को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय में भी बवाल मच गया है। Delhi University में नारी शक्ति इवेंट के दौरान उस समय बवाल मच गया, जब छात्रा साराह शर्मा स्लीवलेस कपड़े पहनकर पहुंच गई। इसके बाद छात्रा को मंच पर आने से रोक दिया गया। कार्यक्रम में खेल मंत्री मनसुख मंडाविया मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। (पढ़े पूरी खबर)

अरविंद केजरीवाल खुद रखेंगे अपना पक्ष: Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले (Delhi liquor scam) में सीबीआई की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में कल फिर सुनवाई होगी। मामले में आरोपी पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश होंगे। आबकारी मामले की सुनवाई से जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को हटाने और जज बदलने के मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल चौथी बार सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष पेश होंगे। इस दौरान वो कोर्ट से उनके जवाब को रिकॉर्ड पर लेने का अनुरोध करेंगे। (पढ़े पूरी खबर)

एक ही फ्रेम में पूर्व और मौजूदा CM: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री के पिता विजय सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर किया गया। इस गमगीन समय में राजनीति का खूबसूरत पल देखने को मिला। आतिशी के पिता विजय सिंह के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। इस दौरान एक ही फ्रेम में पूर्व और मौजूदा CM कैद हो गए। वर्तमान सीएम रेखा गुप्ता और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल एक ही फ्रेम में कैद हो गए। दोनों को एकसाथ देखना लोगों के लिए भी अचंभा जैसा था। हालांकि हमारे देश के लोकतंत्र की यही खूबसूरती है। (पढ़े पूरी खबर)

नारी बिल पास नहीं होने पर CM रेखा गुप्ता, बोलीं: लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निराशा व्यक्त की है और विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा, “तीन दिनों में जो देखा, वो बेहद अफसोसजनक था। आजादी के बाद से अब तक बेटियां संघर्ष कर रही हैं।” (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली में बंटी और बबली की जोड़ी गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में शातिर बंटी और बबली की जोड़ी आई है. गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की यह जोड़ी लोगों को फिल्मी स्टाइल में फर्जी आईडी दिखाकर ठगने का काम करते थे. आरोपी खुद तो हाई स्कूल, इंटर पास है लेकिन फिल्में और सीरियल देखकर फर्जी सीबीआई अधिकारी और कस्टम अधिकारी बनकर लोगों को ब्लैकमेल कर लाखों की ठगी कर चुके हैं. (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m