Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (23 मई 2026) की खबरों में दिल्ली में घर बनाना हुआ सस्ता; दिल्ली जिमखाना क्लब की जमीन वापस लेगी केंद्र सरकार; प्रवेश वर्मा ने AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि केस; दिल्ली में पहली बार स्मार्ट डस्ट कलेक्टर मशीनें लॉन्च प्रमुख रहा।

1. दिल्ली में घर बनाना हुआ सस्ता

दिल्ली में घर बनाने का सपना देखने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दिल्ली सरकार(Delhi Government) ने पानी और सीवर से जुड़े IFC (Infrastructure Fund Charges) नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे लाखों लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने नए नियमों की घोषणा करते हुए कहा कि अब IFC चार्ज प्लॉट के आकार के आधार पर नहीं, बल्कि पानी की वास्तविक जरूरत के अनुसार तय किए जाएंगे।सरकार के अनुसार, इस फैसले से छोटे प्लॉट मालिकों, छोटे फ्लैटों में रहने वाले लोगों, अनधिकृत कॉलोनियों और मध्यम वर्गीय परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। 

पढ़े पूरी खबर……

2. दिल्ली जिमखाना क्लब की जमीन वापस लेगी केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित Delhi Gymkhana Club को खाली कराने का फैसला लिया है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अधीन भूमि एवं विकास कार्यालय (L&DO) ने क्लब प्रबंधन को नोटिस जारी कर 5 जून तक परिसर खाली करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने क्लब को करीब 15 दिनों की मोहलत दी है।

पढ़े पूरी खबर……

3. प्रवेश वर्मा ने AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि केस

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। राजधानी दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल MP-MLA अदालत ने दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) द्वारा दायर मानहानि शिकायत(Defamation Case) पर संज्ञान लेते हुए ‘आप’ नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) के खिलाफ मामले को स्वीकार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह शिकायत कथित रूप से सार्वजनिक बयानबाजी और आरोपों को लेकर दायर की गई थी। अदालत ने मामले की प्रारंभिक सुनवाई के बाद शिकायत को विचार योग्य मानते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है।

पढ़े पूरी खबर……

4. दिल्ली में पहली बार स्मार्ट डस्ट कलेक्टर मशीनें लॉन्च

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए राजधानी में पहली बार अत्याधुनिक पोल-माउंटेड डस्ट कैचर मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों की शुरुआत पश्चिमी दिल्ली के कीर्तिनगर इलाके से की गई है, जहां फिलहाल परीक्षण के तौर पर 21 मशीनें स्थापित की गई हैं। खास बात यह है कि इन्हें स्ट्रीट लाइट पोल पर लगाया गया है, जिससे अतिरिक्त जगह की आवश्यकता नहीं पड़ती।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

दिल्ली में 100 ‘ऑक्सीजन पार्क’ बनेंगेः दिल्ली सरकार राजधानी में बढ़ते प्रदूषण और बिगड़ते मौसमीय हालात से निपटने के लिए एक बड़ी हरित पहल की तैयारी कर रही है। इसके तहत शहर में 100 ‘ऑक्सीजन पार्क’ (Oxygen Parks) विकसित किए जाएंगे, जिनमें घने पेड़ और हरियाली को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित मुखमेलपुर गांव में बनने वाले पहले ऑक्सीजन पार्क की आधारशिला रखी। यह पार्क लगभग 3 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा। (पूरी खबर पढ़े)

खराब सड़क दिखते ही QR कोड से कर सकेंगे शिकायतः राजधानी दिल्ली में खराब सड़कों की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। दिल्ली सरकार का लोक निर्माण विभाग (PWD) ‘नो योर रोड’ (Know Your Road) नाम की नई योजना शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इस योजना के तहत लोग सड़क से जुड़ी शिकायतें सीधे QR कोड स्कैन करके दर्ज करा सकेंगे। योजना के मुताबिक, PWD की सड़कों पर विशेष QR कोड लगाए जाएंगे। किसी सड़क पर गड्ढा, टूट-फूट या अन्य समस्या दिखाई देने पर लोग उस क्यूआर कोड को स्कैन कर सीधे दिल्ली सरकार तक अपनी शिकायत पहुंचा सकेंगे। (पूरी खबर पढ़े)

नए सत्र में बिना सरकारी मंजूरी फीस बढ़ा सकेंगे प्राइवेट स्कूलः दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने शिक्षा निदेशालय(DoE) को बड़ा झटका देते हुए निजी स्कूलों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा है कि दिल्ली के प्राइवेट और बिना सरकारी सहायता वाले मान्यता प्राप्त स्कूलों को नए शैक्षणिक सत्र में फीस बढ़ाने के लिए शिक्षा निदेशालय से पहले अनुमति लेने की कोई कानूनी आवश्यकता नहीं है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि यदि कोई निजी और अनएडेड मान्यता प्राप्त स्कूल फीस संरचना में बदलाव करता है, तो उसे इसके लिए पहले से सरकारी मंजूरी लेने की बाध्यता नहीं है। अदालत ने कहा कि इस संबंध में लागू कानून में ऐसी कोई अनिवार्यता निर्धारित नहीं की गई है। (पूरी खबर पढ़े)

 पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m