Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (2 अक्टूबर 2026) की खबरों में दिल्ली में लॉन्ग वीकेंड का असर, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, हिंदू मैरिज एक्ट पर दिल्ली HC की अहम टिप्पणी, जंतर-मंतर पर हंगामा, AAP के कई बड़े नेता हिरासत में, प्रदूषण पर लगेगी लगाम, AI देगा अलर्ट प्रमुख रहा।

दिल्ली में लॉन्ग वीकेंड का असर, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

नई दिल्ली: गांधी जयंती और वीकेंड के साथ बने तीन दिवसीय अवकाश का असर दिल्ली-एनसीआर में साफ दिखाई देने लगा। शुक्रवार को छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए दिल्ली से बाहर निकले। इसके चलते दिल्ली के प्रमुख बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली।

पढ़े पूरी खबर…..

हिंदू मैरिज एक्ट पर दिल्ली HC की अहम टिप्पणी

दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने एक स्वीडिश महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी होना अपने आप में इस बात का निर्णायक सबूत नहीं है कि किसी व्यक्ति ने हिंदू धर्म अपना लिया है या वह हिंदू है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हिंदू मैरिज एक्ट (HMA) के तहत विवाह तभी वैध माना जाता है, जब वह दो हिंदुओं के बीच हिंदू कानून में निर्धारित आवश्यक रस्मों और परंपराओं के अनुसार हुआ हो।

पढ़े पूरी खबर…..

जंतर-मंतर पर हंगामा, AAP के कई बड़े नेता हिरासत में

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत 500 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। भारद्वाज प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत इलाके में बैरिकेडिंग की और जंतर-मंतर रोड पर यातायात प्रतिबंधित किया। नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 भी लागू की गई, जिसके तहत बिना पूर्व अनुमति सभा, प्रदर्शन, मार्च और धरने पर रोक है।

पढ़े पूरी खबर…..

प्रदूषण पर लगेगी लगाम, AI देगा अलर्ट

सर्दियों के दौरान दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बड़ी चुनौती बन जाता है। इससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है। सरकार ने वायु प्रदूषण की निगरानी और प्रदूषण के स्रोतों पर तत्काल कार्रवाई के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) शुरू किया है। सरकार के मुताबिक, यह आधुनिक केंद्र रियल टाइम में वायु प्रदूषण से जुड़े स्रोतों की निगरानी करेगा। प्रदूषण से संबंधित किसी समस्या या नियमों के उल्लंघन की जानकारी सामने आने पर संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

Jantar Mantar Protest: गांधी जयंती के मौके पर आम आदमी पार्टी (AAP) आज मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी ने अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की जाएगी। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ने जंतर-मंतर रोड पर बैरिकेडिंग कर दी है और सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा जंतर-मंतर पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू किए गए हैं। (पढ़े पूरी खबर)

यमुना सफाई के लिए CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ऐप: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित रग्बी ग्राउंड से ‘स्वच्छ यमुना प्रहरी’ (Swachh Yamuna Prahari) अभियान की शुरुआत की। इस दौरान दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह भी मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य लोगों, खासकर युवाओं को यमुना नदी की सफाई और संरक्षण से जोड़ना है। इसके लिए ‘स्वच्छ यमुना प्रहरी’ ऐप और meriyamuna.in वेबसाइट लॉन्च की गई। इनके जरिए लोगों को यमुना की स्वच्छता और संरक्षण से जुड़े प्रयासों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली मेट्रो के सारथी ऐप ने रचा नया रिकॉर्ड: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के आधिकारिक सारथी ऐप की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। अब तक एक करोड़ से ज्यादा उपभोक्ता इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं। दिल्ली-NCR में ऐप के बढ़ते इस्तेमाल का अंदाजा इसके मासिक और साप्ताहिक उपयोग से लगाया जा सकता है। सारथी ऐप को एक महीने में करीब 20 लाख बार देखा जाता है, जबकि सप्ताह के कार्यदिवसों में यह आंकड़ा लगभग 8.2 लाख तक पहुंच जाता है। इससे पता चलता है कि बड़ी संख्या में यात्री मेट्रो से जुड़ी सुविधाओं के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। सारथी ऐप अब यात्रियों के लिए केवल टिकट खरीदने का माध्यम नहीं रह गया है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली के पार्कों की सुरक्षा का ऑडिट पूरा: दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी स्थित आस्था कुंज पार्क में किशोरी के साथ कथित गैंगरेप की घटना के बाद राजधानी के पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों, आरडब्ल्यूए संगठनों और नागरिकों ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA), दिल्ली नगर निगम (MCD), दिल्ली पुलिस और जिला प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और जवाबदेही पर चिंता जताई है। घटना के बाद डीडीए समेत संबंधित विभागों और पुलिस प्रशासन की ओर से राजधानी के पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने की बात कही गई है। अधिकारियों की ओर से पार्कों की सुरक्षा को लेकर निगरानी और अन्य व्यवस्थाओं पर जोर दिया गया है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली के अनोखे चुनाव में कमाल: दिल्ली में इन दिनों एक अनोखे चुनाव की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। यह चुनाव किसी नेता या राजनीतिक दल के बीच नहीं, बल्कि शहर के लाड़ले और भारी-भरकम डॉग्स के बीच हुआ। करीब दो हफ्ते तक चले इस मजेदार चुनाव में राजधानी के सबसे ‘चंकी डॉग’ का चयन किया गया। इस अनोखे चुनाव में दिल्ली के 64 गोलमटोल डॉग्स ने हिस्सा लिया। लोगों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने पसंदीदा डॉग्स के लिए वोट किए। दो सप्ताह तक चली इस प्रक्रिया के बाद शुक्रवार शाम को नतीजों का ऐलान किया गया। नतीजों में हौज खास के एसडीए मार्केट की चहेती ‘गोला’ ने बाजी मार ली। गोला को दिल्ली का सबसे ‘चंकी डॉग’ चुना गया है। चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है। (पढ़े पूरी खबर)

2 रुपये का पेमेंट पड़ा भारी: दक्षिण-पूर्वी साइबर थाना पुलिस ने कूरियर डिलीवरी का पता अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के कथित मास्टरमाइंड नासिर हुसैन, शौकीन और पूर्व रिटेल बिजनेस एग्जीक्यूटिव आशीष आर्य को गिरफ्तार किया है। जांच में 100 से अधिक संदिग्ध फ्यूल कार्ड और करीब 10 करोड़ रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जानकारी सामने आई है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m