Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (25 अप्रैल 2026) की खबरों में रेखा गुप्ता ने MAMC परिसर के पुनर्विकास को दी मंजूरी; दिल्ली का ‘रहमान डकैत’; कांग्रेस का ‘बेहतर दिल्ली’ अभियान; दिल्ली में अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण के लिए बड़ी पहल प्रमुख रहा।

1. रेखा गुप्ता ने MAMC परिसर के पुनर्विकास को दी मंजूरी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने राजधानी के स्वास्थ्य ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) परिसर के व्यापक पुनर्विकास के लिए अध्ययन को मंजूरी दे दी है। इस फैसले को दिल्ली के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है। करीब 137 एकड़ में फैला यह विशाल स्वास्थ्य परिसर केवल मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (Maulana Azad Medical College) तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें लोकनायक अस्पताल (Lok Nayak Hospital), जीबी पंत अस्पताल (GB Pant Hospita)l, गुरु नानक आई सेंटर (Guru Nanak Eye Centre) और मौलाना आजाद दंत विज्ञान संस्थान (Maulana Azad Institute of Dental Sciences) जैसे प्रमुख संस्थान भी शामिल हैं।

पढ़े पूरी खबर……

2. दिल्ली का ‘रहमान डकैत’

आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच राजनीतिक तनातनी एक बार फिर तेज हो गई है। हाल ही में AAP से जुड़े कुछ राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के दावों के बीच बीजेपी नेताओं ने पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उनके नए सरकारी आवास को लेकर विवाद खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने एक और “शीशमहल” बना लिया है और उन्हें “दिल्ली का रहमान डकैत” तक कह दिया।

पढ़े पूरी खबर……

3. कांग्रेस का ‘बेहतर दिल्ली’ अभियान

दिल्ली में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने राजधानी में अपने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी के तहत एक नया अभियान शुरू करने की घोषणा की है। दिल्ली कांग्रेस (Indian National Congress) के वरिष्ठ नेता और कोषाध्यक्ष अजय माकन (Ajay Maken), दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव (Devender Yadav) और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब (Uday Bhanu Chib) ने “बेहतर दिल्ली” नाम से इस अभियान की शुरुआत का ऐलान किया है।

पढ़े पूरी खबर……

4. दिल्ली में अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण के लिए बड़ी पहल

राजधानी में अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए MCD सोमवार से विशेष कैंपों का आयोजन करने जा रहा है। इन कैंपों का उद्देश्य 1511 अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को स्वागम पोर्टल पर आवेदन करने में सहायता प्रदान करना है। जानकारी के अनुसार, इन कैंपों में करीब 700 अधिकारी तैनात किए जाएंगे, जो निवासियों को पंजीकरण प्रक्रिया समझाने, जरूरी दस्तावेजों को पीडीएफ में परिवर्तित करने और तकनीकी बारीकियों की जानकारी देने में मदद करेंगे।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

बागी सांसदों से मिलने वाले थे अरविंद केजरीवालः आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए शुक्रवार का दिन राजनीतिक भूकंप जैसा रहा। राघव चड्डा समेत पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 ने एक साथ इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। जो सांसद बागी हुए उनमें राघव चड्ढा के अलावा संदीप पाठक और स्वाति मालीवाल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली में बर्बरता की हदें पार: देश की राजधानी के डाबड़ी इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के बकाया पैसे मांगने पर हलवाई के हाथों को इलेक्ट्रिक पावर ग्राइंडर से रेत दिया गया. पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए AIIMS रेफर किया गया है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m