फाजिल्का। गांव चक बजीदा के पास से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें सदर जलालाबाद थाना के अंतर्गत चौकी घुबाया के प्रभारी एचसी अभिषेक शर्मा ने पुलिस पार्टी के साथ कार्रवाई करते हुए खेतों से कई हथियार जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में एक ड्रोन और पिस्टल बरामद की गई है। पुलिस ने पिस्टल के साथ 2 मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। इसके बाद मौके पर सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, चौकी बीएसएफ टाहलीवाला के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर संदीप मलिक से सूचना मिली कि गांव गहलेवाला निवासी बलदेव सिंह, पुत्र शमशेर सिंह के धान के खेत में एक ड्रोन गिरा हुआ है। सूचना मिलने के बाद एचसी अभिषेक शर्मा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और खेत में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस को DJI कंपनी का एक ड्रोन बरामद हुआ, जिस पर एक तरफ MAVIC 4 PRO लिखा हुआ था।
फिलहाल, यह हथियारों की तस्करी किसने की और इन्हें कहां पहुंचाने की योजना थी, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


