राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अधिकारों और ईडब्ल्यूएस आरक्षण व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर निकाला जा रहा ‘ईडब्ल्यूएस क्रांति’ जनजागरण अभियान शनिवार को विदिशा पहुंचा। अपने पांचवें पड़ाव के तहत कार्यकर्ताओं ने शहर के गांधी चौक नीमताल से एक भव्य मशाल जुलूस निकाला, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ माधवगंज पहुंचा। जुलूस के समापन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
ईडब्ल्यूएस आरक्षण 10 से बढ़ाकर 20 फीसदी करने की मांग
मशाल जुलूस के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने EWS आरक्षण व्यवस्था में बुनियादी सुधारों की मांग बुलंद की। मांग की गई कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण के दायरे को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया जाए। आरक्षण व्यवस्था को सरल बनाने के साथ-साथ आय सीमा के अतिरिक्त मकान, जमीन और प्लॉट की बाध्यताओं को पूरी तरह समाप्त किया जाए, ताकि पात्र परिवारों को इसका सही लाभ मिल सके।
2 मानसूनी सिस्टम एक्टिव, अगले 4 दिन रहेगा भारी बारिश का दौर! MP के इन जिलों में चेतावनी
‘उज्जैन से हुई शुरुआत, हर जिले तक पहुंचेगी आवाज’ – अनुराग प्रताप सिंह
अभियान प्रमुख एवं करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह राघव ने कहा कि इस जन जागरण यात्रा का शुभारंभ धर्मनगरी उज्जैन से हुआ था और विदिशा इसका पांचवां पड़ाव है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पूरी आरक्षण व्यवस्था की आर्थिक आधार पर समीक्षा की जाए। इसके साथ ही उन्होंने यूजीसी के कथित ‘काले कानून’ को तुरंत वापस लेने की बात कही। वहीं, जिलाध्यक्ष पिंटू बना ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के युवाओं और परिवारों को EWS का वास्तविक और व्यावहारिक लाभ दिलाना है। जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, यह आंदोलन जारी रहेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



