France Fête de la Musique Music Festival Violence: फ्रांस में हर साल आयोजित होने वाला मशहूर Fête de la Musique म्यूजिक फेस्टिवल इस बार संगीत और जश्न के बजाय हिंसा, यौन अपराध और बवाल के कारण ज्यादा सुर्खियों में है। फ्रांस म्यूजिक फेस्टिवल (France Music Festival Violence) में महिलाओं से रेप, उनके प्राइवेट पार्ट्स पर सिरिंज अटैक और हिंसा की गंभीर घटनाएं सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेरिस समेत कई शहरों में महिलाओं ने आरोप लगाया कि भीड़भाड़ के दौरान उनके प्राइवेट पार्ट्स पर सिरिंज चुभोया गया। स्थिति यहां तक खराब हो गई कि कुछ पीड़िताओं को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

Fête de la Musique म्यूजिक फेस्टिवल में यौन हिंसा के भी कई मामले सामने आए। पुलिस के पास रेप और यौन उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। एक महिला ने बताया गया कि उसे पेरिस के बुलेवार्ड डे ला मेडेलीन इलाके में सिरिंज हमले के बाद बेहोशी महसूस हुई और उसे इमरजेंसी में अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इन सिरिंज में कोई नशीला या अन्य खतरनाक पदार्थ था या नहीं। हालांकि, अधिकारियों ने अभी सभी मामलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच शुरू कर दी गई है।

सिर्फ हिंसा-यौन अपराध नहीं चाकूबाजी और हिंसक झड़पें

फेस्टिवल के दौरान हिंसा सिर्फ यौन अपराधों तक सीमित नहीं रही। पेरिस के कई इलाकों में चाकूबाजी, मारपीट और लोगों के बीच झड़पों की खबरें सामने आईं। शहर के व्यस्त शातलेट (Châtelet) इलाके में लोगों ने भगदड़ जैसे हालात भी बने। संकरी सड़कों पर भारी भीड़ और अचानक भड़की हिंसा की वजह से लोगों में दहशत फैल गई। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोगों को कुचले जाने का डर सताने लगा था।

फ्रांस पुलिस ने 243 लोगों को किया अरेस्ट

फ्रांस पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पूरे देश से करीब 243 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें बड़ी संख्या पेरिस से है। हालात को नियंत्रित करने के लिए हजारों पुलिसकर्मियों, दमकलकर्मियों, सर्विलांस ड्रोन और हेलीकॉप्टर को तैनात किया गया। फिलहाल सिरिंज हमलों, यौन अपराधों और हिंसा की सभी घटनाओं की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही कई मामलों की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m