नितिन नामदेव, रायपुर। राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। कोतवाली थाना क्षेत्र के कंकालीपारा मेन रोड पर मंगलवार शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार कार ने स्कूल से घर लौट रही 7 वर्षीय बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बच्ची को टक्कर मारने के बाद वह सड़क किनारे खड़ी एक वैगनआर कार और एक ई-रिक्शा को भी टक्कर मारी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्ची को अस्पताल पहुंचाया।


निजी अस्पताल में चल रहा बच्ची का इलाज
गंभीर रूप से घायल बच्ची का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक हादसे में बच्ची के पैर की हड्डी टूट गई है, जबकि सिर में भी गहरी चोट आई है। उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार बच्ची को टक्कर मारते और फिर अन्य वाहनों से टकराते हुए दिखाई दे रही है।
पुलिस ने दर्ज की FIR, घटना की जांच जारी
कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार चालक की भूमिका की जांच कर रही है। हादसे के बाद से इलाके में तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
देखें हादसे का सीसीटीवी फुटेज –
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


