सोनू वर्मा नूंह। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के दौरान नूंह जिला शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सराहनीय पहल करते हुए बस स्टैंड से परीक्षा केंद्रों तक निशुल्क परिवहन की व्यवस्था की। इस पहल का उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले परीक्षार्थियों को समय पर उनके परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाना था, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को परिवहन संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से विशेष वाहन की व्यवस्था की गई थी, जो बस स्टैंड पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को उनके निर्धारित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचा रही थी। इस सुविधा का लाभ 50 से अधिक अभ्यर्थियों ने उठाया और सभी को समय पर उनके सेंटर तक पहुंचाया गया।

समय की अहमियत को देखते हुए यह व्यवस्था
उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान समय की अहमियत को देखते हुए यह व्यवस्था की गई, जिससे किसी भी अभ्यर्थी की परीक्षा केवल परिवहन की कमी के कारण प्रभावित न हो। विभाग का प्रयास रहा कि सभी परीक्षार्थी बिना किसी तनाव के परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें और अपना पूरा ध्यान परीक्षा पर केंद्रित रखें।
अभ्यर्थियों ने की सराहना
अभ्यर्थियों ने भी शिक्षा विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अपरिचित क्षेत्र में परीक्षा केंद्र ढूंढने और समय पर पहुंचने की चिंता काफी हद तक कम हो गई। विभाग की ओर से मिली इस सुविधा से उन्हें बड़ी राहत मिली।
जनहितकारी पहल रहेगी जारी
जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की जनहितकारी पहल जारी रखी जाएंगी। शिक्षा विभाग की इस संवेदनशील और छात्र हितैषी पहल की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है।
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

