कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी बांध क्रूज हादसे में जांच आयोग के समक्ष याचिका दायर की गई है। जिसमें हादसे के लिए प्रशासन को जिम्मेदार बताया गया है। याचिका में कई मुद्दे उठाए गए है। वहीं मौसम विभाग को भी पार्टी बनाने की मांग की गई है। साथ ही प्रदेश की तमाम वॉटर स्पोर्ट या इस तरह के टूरिज्म स्पॉट पर बीमा की मांग की गई है।

जबलपुर के बरगी बांध क्रूज हादसे मामले में जांच आयोग के समक्ष एक याचिका दायर की गई है। जिसमें घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार बताया गया है। याचिका में कई मुद्दे उठाए गए है। याचिका में कहा गया कि क्रूज का संचालन करने वाला स्टाफ ट्रेंड नहीं था। हादसे का शिकार क्रूज मानक स्तर का नहीं था। NDRF, SDERF की ओर से बचाव दल नहीं था। बचाव दल में राज्य शासन के नाम मात्र के कर्मचारी थे। घटनास्थल के पास चल रहे दूसरे प्रोजेक्ट के लोगों ने बचाव का काम किया।

ये भी पढ़ें: जबलपुर बरगी बांध क्रूज हादसा मामलाः मामले की न्यायिक जांच के लिए एक सदस्यीय आयोग गठित

मौसम विभाग को भी पार्टी बनाने की मांग

वहीं याचिका में मौसम विभाग की ओर से जानकारी न देने के लिए मौसम विभाग को भी पार्टी बनाने की मांग की गई है। कहा गया कि मैकाल रिसॉर्ट यानी क्रूज संचालन वाली जगह पर विंड मीटर भी नहीं था। इसके साथ ही प्रदेश की तमाम वॉटर स्पोर्ट या इस तरह के टूरिज्म स्पॉट पर बीमा की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें: जबलपुर बरगी बांध हादसा: प्रत्यक्षदर्शी का बड़ा दावा- पानी से निकालने पर चल रही थी सांसें, वीडियो आया सामने

13 लोगों की गई थी जान

आपको बता दें कि जबलपुर के बरगी डैम में 30 अप्रैल को ऐसा वाक्या हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। जहां हर दिन की तरह गुरुवार की शाम सैलानी डबल डेकर क्रूज पर बैठकर आनंद ले रहे थे। इस बीच अचानक तेज हवा और आंधी चलने लगी, जिससे क्रूज डगमगाने लगा और देखते ही देखते पानी में डूबने लगा। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। इसके पहले संभल पाते कि क्रूज पर सवार 35 से ज्यादा सैलानी एक-एक कर डूबने लगे। इस घटना में 13 लोगों की मौत हुई थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m