Jammu Kashmir Politics: पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र के बाद अब जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बवंडर उठा है। जम्मू-कश्मीर में सीएम उमर अब्दुल्ला (CM Omar Abdullah) की सरकार गिर सकती है। बीजेपी जम्मू-कश्मीर में सरकार बना सकती है। ये बड़ा और सनसनीखेज दावा खुद बीजेपी ने किया है। जम्मू कश्मीर बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा (Sunil Sharma) ने दावा किया कि सीएम उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के सभी विधायक मुफ्त में बिकने को तैयार है। हालांकि हम जम्मू कश्मीर में मौजूदा सरकार को अस्थिर कर सरकार नहीं बनाएंगे।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी 20 जुलाई को उमर अब्दुल्ला के खिलाफ रैली करने जा रही है। वहीं रैली ने पहले बीजेपी ने यह सनसनीखेज दावा कर जम्मू-कश्मीर की राजनीति में कोहराम मचा दिया है।

जम्मू कश्मीर बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि उनके विधायक मुफ्त में बिकने को तैयार हैं लेकिन हम लेने को तैयार नहीं हैं। सुनील शर्मा ने कहा कि खुद टूटे हुए हैं। जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने की जरूरत क्या है, वैसे ही जम्मू कश्मीर में सब कुछ उन्हीं का हो रहा है। उन्होंने कहा, “बिना सरकार बनाए वो सब हो रहा है। हमने 370 के लिए बोला कि यह धारा दोबारा यहां नहीं आएगी। यह अब सरकार ने भी मान लिया है। हमने कहा कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलेगा, तो सरकार ने भी यह भी मान लियाष हमने कहा 35 ए दफन हो चुका है तो 35 ए दफन हो चुका हैष हमने कहा जमात-ए-इस्लामी से हुर्रियत तक सभी राष्ट्र विरोधी है और सब बैन होगी, वह बैन हो गई।

सुनील शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कोई भी राजनीतिक कैदी नहीं है। सब अराजक तत्व हैं। सरकार ने यह भी मान लिया तो हमें सरकार बनाने की जरूरत क्या है। अगर यह सब करने में हमें कहीं मुश्किल होती तो हम यहां सरकार बनाते। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में बीजेपी सरकार बनाएगी तो मैंडेट लेकर बनाएगी। हम सरकार तोड़कर नहीं बनाएंगे बल्कि हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे।

हम सरकार को बेनकाब करेंगे- सुनील शर्मा

उन्होंने दावा किया कि 20 जुलाई जम्मू कश्मीर के इतिहास का एक अहम दिन होने वाला है। यह जम्मू कश्मीर में राजनीति की एक नया दिशा तय करेगा। जहां एक तरफ से पिछले 2 साल से प्रदेश में चल रही सरकार नौजवानों के अधिकारों का हनन कर रही है, आउटसोर्सिंग के नाम पर अपने लोगों को नौकरियां दी जा रही हैं। भ्रष्टाचार एक सीमा को पार कर गया है। घमंड में चूर एक मुख्यमंत्री प्रदेश में पंचायत चुनाव नहीं करवाना चाहते, वहां प्रमुख विपक्षी दल होने के नाते हमारा यह दायित्व बनता है कि हम लोगों के मुद्दों को उठाएं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m