चंकी बाजपेयी, इंदौर। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने TMC का सूपड़ा साफ कर दिया। पार्टी की इस ऐतिहासिक जीत पर मध्य प्रदेश में ख़ुशी का माहौल है। वहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इस जीत पर भावुक हो गए और उनके आंसू छलक पड़े।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने भावुक होकर कहा कि वहां पर मानवता का संहार किया गया, लेकिन अब सुशासन लागू होगा। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अपने सुरक्षित होने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा, आज मैं यहां पर हूं, उसकी देन गृहमंत्री अमित शाह हैं।
उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मुझ पर बलात्कार से लेकर कई गंभीर अपराध दर्ज किए गए। टीएमसी ने देश की आंतरिक सुरक्षा में खतरा पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पश्चिम बंगाल एक प्रकार से आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बन गया था। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने मां, मानुष, माटी की बात कही लेकिन पिछले 40 सालों से न मां सुरक्षित थी, न मानुष और न माटी।
जब कैलाश विजयवर्गीय से अपराधिक प्रकरण के संबंध में पूछा तो वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मुझ पर बलात्कार जैसे गंभीर आरोप और बच्चे चोरी कर बेचने और विदेश भेजने का केस भी लगाया गया। उन्होंने न्यायपालिका को धन्यवाद भी दिया।
उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई भी चीज पिछले कई सालों से नहीं थी। लोगों पर बम फेंके जा रहे थे, भाजपा और आरएसएस के लोगों के हत्या की जा रही थी। सेना, सीबीआई को काम नहीं करने दिया जाता था। उन्होंने कहा कि में आज यह बैठा हूं तो अमित शाह की देन है। उन्होंने अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जीत भारत को आर्थिक रूप से मजबूत करेगी। इस देश की पहचान श्री राम श्री कृष्णा, गंगा जमुना सरस्वती बद्रीनाथ केदारनाथ है।
उन्होंने यहां तक कह दिया कि कभी-कभी मुझे इतना गुस्सा आता था कि देश के लिए सारी मर्यादा तोड़ दूं। बंगाल में नारी का अपमान किया गया, उसका परिणाम मिला है। जीत के परिणाम आने के बाद आप सीमा पर जाकर देख सकते हैं कि जिन लोगों को ममता बनर्जी ने पाल रखा था, उन घुसपैठियों का भागना शुरू हो गया है।
उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में विकास की काफी संभावनाएं। वहां पर उद्योग के बुरे हाल हैं। कल तक टीएमसी के नेता बड़े-बड़े बयान दे रहे थे। लेकिन जैसे ही रिजल्ट आना शुरू हुआ, वह भाग खड़े हुए और कांग्रेस की तरह राहुल गांधी की तरह रोने लगे हैं, चुनाव आयोग पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहे हैं। EVM याद आ रहा है। तीन दशक में पहली बार निष्पक्ष चुनाव हुए हैं। बंगाल में वामपंथी थे, ममता बनर्जी के चुनाव में निष्पक्ष चुनाव नहीं हुए हैं। मैं जहां पर रहता था वहां पर एक दिन पहले ही बम फेंक दिया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

