MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शनिवार 12 सितंबर को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
जहरीली शराब कांड में जांच आयोग का गठन
मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं अब सरकार इस मामले की तह तक जाएगी। सरकार ने न्यायिक जांच के लिए आयोग का गठन कर दिया है। रिटायर्ड जज विष्णु प्रताप सिंह चौहान इसकी जांच करेंगे। 3 माह में आयोग अपनी जांच रिपोर्ट देगा। जांच के लिए 3 बिंदु तय किए गए हैं और आयोग का मुख्यालय सागर होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
बालाघाट पहुंचे CJP के अभिजीत दीपके
मध्य प्रदेश के बालाघाट में 30 से ज्यादा बैगा बच्चों की मौत की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसके बाद कॉकरोज जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके बालाघाट पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान वह पत्रकारों के तीखे सवालों से बचते हुए नजर आए। यहां पढ़ें पूरी खबर
लाडली बहनों को 13 सितंबर को मिलेगा बड़ा तोहफा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 13 सितंबर को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 09 लाख 22 हजार 450 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता सीधे अंतरित की जाएगी। सितंबर की किस्त के साथ ही योजना के प्रारंभ से अब तक महिलाओं को नियमित मासिक सहायता के रूप में अंतरित राशि 65,395.99 करोड़ रुपये हो जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
फर्जी पासपोर्ट रैकेट में एसटीएफ का बड़ा खुलासा
मध्य प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने भोपाल में एक बड़े संदिग्ध फर्जी पासपोर्ट रैकेट का खुलासा किया है। जांच अब केवल फर्जी दस्तावेज बनाने वालों तक सीमित नहीं है, बल्कि एसटीएफ इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही है कि अन्ना नगर स्थित एक बौद्ध मठ के फर्जी पते का इस्तेमाल कर करीब 40 लोगों ने भारतीय पासपोर्ट कैसे हासिल कर लिए। इस खुलासे के बाद सरकारी रिकॉर्ड और पासपोर्ट वेरिफिकेशन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
पश्चिम बंगाल बयान विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
ब्रिटेन में मौजूद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान दिए गए अपने बयान पर मचे सियासी और सामाजिक बवाल पर अपनी सफाई दी है। प्रवचन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि उनके बयान का अनर्थ निकाला गया है और वह किसी के भोजन या जीने की स्वतंत्रता पर रोक नहीं लगा रहे हैं, बल्कि एक धार्मिक गुरु होने के नाते अहिंसा का संदेश दे रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू आने का दावा
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से 18 किलोमीटर दूर ताजपुर तहसील के माताजी का चोपड़ा स्थित गणेश मंदिर की प्रतिमा में आंखों से आंसू आने का दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है । यह बात फैलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग गणेश जी के दर्शन के लिए पहुंचने लगे है। यहां पढ़ें पूरी खबर
केन-बेतवा लिंक पीड़ितों के लिए घर-घर पहुंच रहे अफसर
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में महात्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना का काम तेज गति से चल रहा है। परियोजना के कारण विस्थापित और प्रभावित हो रहे ग्रामीणों के पुनर्वास तथा मुआवजे के लिए प्रशासन मुस्तैदी से जुटा हुआ है। इसी बीच ऐसे कई ग्रामीण सामने आए हैं, जिनके पास जन्मतिथि या उम्र से जुड़ा कोई सरकारी दस्तावेज (जैसे अंकसूची या जन्म प्रमाणपत्र) उपलब्ध नहीं है। ऐसे मामलों में पात्रता तय करने के लिए छतरपुर जिला प्रशासन ने मेडिकल जांच का अनूठा रास्ता अपनाया है, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही मुआवजे से वंचित न रहे। यहां पढ़ें पूरी खबर
उज्जैन में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म
धार्मिक नगरी उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अकबर उर्फ भैय्या का पुलिस ने इलाके में पैदल जुलूस निकाला है। यहां पढ़ें पूरी खबर
फोन पर सीनियर अफसर से भिड़े एसडीओ
मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक प्रशासनिक घमासान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दतिया कलेक्टर के सख्त निर्देश पर राजघाट कॉलोनी स्थित सरकारी आवासों को खाली कराने की कार्रवाई चल रही है। इसी कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे एसडीओ और उनके सीनियर अधिकारी के बीच फोन पर सीधी और तीखी बहस हो गई। बहस के दौरान बौखलाए SDO ने यहाँ तक कह दिया कि “कल हटाते तो अभी.. अभी हटा दो, ऐसा SDO नहीं बनना मुझे!” यहां पढ़ें पूरी खबर
सोशल मीडिया पर ‘हसीनाओं’ की फोटो का दांव
संस्कारधानी जबलपुर में साइबर अपराधियों का जाल लगातार गहराता जा रहा है। अब साइबर ठगों ने युवाओं को अपना शिकार बनाने के लिए सोशल मीडिया पर ‘हसीनाओं’ की तस्वीरों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ताजा मामला गोरखपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां 19 वर्षीय एक ITI छात्र को इंस्टाग्राम पर अज्ञात लिंक भेजकर और युवतियों की फोटो दिखाकर 1 लाख 9 हजार रुपये की चपत लगा दी गई। पीड़ित छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



