MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज सोमवार 13 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
दतिया उपचुनाव: डॉ. यादव ने भरवाया प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामांकन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 जुलाई को दतिया में उप-चुनाव के मद्देनजर हुंकार भरी। उन्होंने पहले वहां से बीजेपी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामांकन भरवाया, उसके बाद जनसभा और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा आज का यह अभियान विजय अभियान है। हमारी पार्टी के लिए यह चुनाव राजा और रंक का है। कांग्रेस और उसकी मानसिकता जमीन पर टिकने वाली नहीं होती। उन्हें जमीन का होश नहीं और सारा आसमान खरीदने की बात करते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने दाखिल किया नामांकन, उतारे 2 डमी उम्मीदवार
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सियासी विसात बिछ चुकी है। नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना चुनावी नामांकन पत्र जमा कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस ने न सिर्फ अपनी एकजुटता दिखाई, बल्कि ‘मीनाक्षी नटराजन मामले’ से सबक लेते हुए बेहद सतर्कता बरती और मुख्य प्रत्याशी के साथ-साथ दो डमी उम्मीदवारों के भी फॉर्म दाखिल करवाए हैं, ताकि किसी भी तकनीकी गड़बड़ी या सियासी उलटफेर की गुंजाइश न रहे। पूरी खबर पढ़ें…
दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा: सभा को संबोधित करते समय छलक पड़े आंसू, बीच में ही रोकना पड़ा भाषण, वीडियो आया सामने
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहा उपचुनाव हर दिन के साथ और अधिक दिलचस्प और भावुक मोड़ लेता जा रहा है। इसी कड़ी में दतिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान अचानक बेहद भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। पूरी खबर पढ़ें…
MP Monsoon session: विधानसभा में सवालों के जवाब के लिए विभाग मुस्तैद, अधिकारियों की नियुक्ति
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में माननीय को जानकारी देने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सत्र को लेकर विभागों ने तैयारी शुरू कर दी है। सदन में सवालों के जवाब पेश करने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है। ये अफसर विधानसभा में सवालों का जवाब देने के लिए मंत्री को जानकारी उपलब्ध कराएंगे। पूरी खबर पढ़ें…
जीतू पटवारी का भाई नाना पटवारी निकला रंगीला! ड्रग्स के बाद अब पोर्न साइट, सट्टा और महिला कनेक्शन की जांच
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ड्रग्स सप्लाई और ब्राउन शुगर कनेक्शन की जांच से शुरू हुआ मामला अब कई नए पहलुओं तक पहुंच गया है। राजेंद्र नगर पुलिस की डिजिटल और तकनीकी जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अब कथित ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और अन्य संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और हर तथ्य का तकनीकी सत्यापन किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
‘प्रमोशन में आरक्षण’: नई स्पेशल बेंच करेगी सुनवाई; एक्टिंग चीफ जस्टिस ने खुद को केस से किया अलग, जानें वजह
मध्य प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों के प्रमोशन और नियुक्तियों के लिहाज से सबसे बड़े और संवेदनशील मामले यानी ‘प्रमोशन में आरक्षण’ (Reservation in Promotion) विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (Acting Chief Justice) विवेक रूसिया ने इस प्रकरण की सुनवाई से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें…
मूंग खरीदी पर सियासी संग्राम: कांग्रेस बोली- गुजरात में मूंग वही फिर MP में कैसे हो जाती है जहरीली ? बंद हो सौतेला व्यवहार
मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में सियासी जंग छिड़ गई है। सोमवार को कांग्रेस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह पटेल और किसान नेता राहुल राज की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा, वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए सभी आरोपों को खारिज किया। पूरी खबर पढ़ें…
मरीजों की जेब पर डाका! भोपाल AIIMS में 7 गुना महंगी दवाओं का सौदा, दिल्ली से बैठी जांच!
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) से भ्रष्टाचार और वित्तीय विसंगतियों की एक ऐसी खौफनाक इनसाइड स्टोरी सामने आई है, जिसने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा दिया है। भोपाल एम्स में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों समेत कई जीवनरक्षक दवाओं की खरीदी में नियमों को पूरी तरह ताक पर रखकर करोड़ों रुपये का वारा-न्यारा करने के गंभीर आरोप लगे हैं। जो दवाएं देश के अन्य राज्यों और दूसरे एम्स को कौड़ियों के दाम मिल रही है वही दवाएं भोपाल एम्स ने 7 गुना तक महंगी कीमतों पर खरीदी है। पूरी खबर पढ़ें…
20.47 करोड़ के शिक्षा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, PMLA कोर्ट पहुंचा मामला
मध्य प्रदेश में 20.47 करोड़ के ब्लॉक शिक्षा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने 9 जुलाई 2026 को विशेष न्यायालय (PMLA), इंदौर में अभियोजन शिकायत दायर की है। यह मामला कथित फर्जी भुगतान और सरकारी धन के गबन से जुड़ा है। पूरी खबर पढ़ें…
पहलगाम में नहीं फटा बादल, पांढुर्णा के अमरनाथ श्रद्धालुओं ने वीडियो जारी कर बताया सच; बोले- “हम सभी सुरक्षित हैं”
पहलगाम में बादल फटने की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद अमरनाथ यात्रा पर गए पांढुर्णा के श्रद्धालुओं के परिजनों में चिंता और भय का माहौल बन गया। हालांकि, इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए पांढुर्णा के श्रद्धालुओं ने पहलगाम बेस कैंप से वीडियो जारी कर अपनी कुशलक्षेम की जानकारी दी और लोगों से किसी भी तरह की भ्रामक खबरों पर विश्वास नहीं करने की अपील की। पूरी खबर पढ़ें…
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

