MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज सोमवार 6 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
सीएम ने किया इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 6 जुलाई को राजधानी भोपाल के सतगढ़ी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश इकलौता राज्य है, जिससे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का विशेष नाता रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
किसानों के लिए कई योजनाओं का शुभारंभ
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर में किसानों को प्राकृतिक खेती, दुग्ध उत्पादन और आधुनिक कृषि तकनीकों का मंत्र दिया। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित संभागीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने जैविक खेती के सफल किसानों का सम्मान किया, हाईटेक नर्सरी और फ्लोरीकल्चर गार्डन का भूमि पूजन किया और कृषि क्षेत्र से जुड़ी कई योजनाओं का शुभारंभ किया। पढ़ें पूरी खबर…
दर्दनाक हादसे में 4 की मौत
मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
90% अटेंडेंस न होने से रुकी री-ज्वाइनिंग
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों के लिए एक जरूरी और राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश में 90 फीसदी ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता के चलते जिन हजारों अतिथि शिक्षकों की री-ज्वाइनिंग अटग गई थी और जो बाहर होने की कगार पर थे उनके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक विशेष समिति का गठन किया है। पढ़ें पूरी खबर…
ई-अटेंडेंस व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने शिक्षकों की उपस्थिति और पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर सरकार का रुख पूरी तरह साफ कर दिया है। बैतूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि प्रदेश में ‘ई-अटेंडेंस’ (E-Attendance) व्यवस्था हर हाल में जारी रहेगी और कुछ लोगों की आपत्तियों के कारण इस पारदर्शी व्यवस्था को बंद नहीं किया जा सकता। पढ़ें पूरी खबर…
एंबुलेंस न मिलने पर आदिवासी महिला की मौत!
मनगंवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नदना के डिहिया गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आई एक आदिवासी महिला को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल सकी। अस्पताल पहुंचने के लिए तड़पते मरीज को परिजनों ने दो किलोमीटर तक खाट पर उठाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाने की जद्दोजहद की लेकिन इलाज मिलने से पहले ही महिला की सांसे थम गईं। पढ़ें पूरी खबर…
लोकार्पण के 24 घंटे बाद बह गई 3.93 करोड़ की सड़क
सिवनी जिले में करोड़ों रुपए से निर्मित पुलिया का लोकार्पण के 24 घंटे बाद ही ढहने का मामला सामने आया है। पुलिया ढहने के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है कि निर्माणाधीन पुलिया का लोकार्पण आनन-फानन में करा दिया गया। वहीं पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे है। पढ़ें पूरी खबर…
VIP पास पर एयरपोर्ट में बवाल!
एयरपोर्ट पर वीआईपी पास जारी करने को लेकर ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि मामला सीधे पुलिस थाने तक पहुंच गया। एयरपोर्ट प्रबंधन और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस के बाद टर्मिनल के हेल्प काउंटर पर तैनात मैनेजर को पुलिस एरोड्रम थाने ले गई। करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और कर्मचारी को छोड़ दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…
एमपी वक्फ बोर्ड में हिंदुओं की एंट्री पर विरोध
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के पुनर्गठन में पहली बार गैर-मुस्लिम (हिंदू) सदस्यों को शामिल किए जाने के फैसले पर राजधानी भोपाल में सियासी और धार्मिक घमासान छिड़ गया है। इस फैसले के विरोध में जहां मुस्लिम संगठनों और कांग्रेस विधायक ने मोर्चा खोलते हुए कोर्ट जाने की चेतावनी दी है, वहीं हिंदू धर्मगुरुओं और संगठनों ने सरकार के इस कदम को पूरी तरह संवैधानिक और जरूरी बताया है। पढ़ें पूरी खबर…
नगर निगम में बड़ा फर्जीवाड़ा
भोपाल नगर निगम (BMC) में एक बार फिर वित्तीय अनियमितता और जालसाजी का बड़ा मामला सामने आया है। नेशनल लोक अदालत के दौरान नगर निगम में करीब ₹14.69 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स घोटाला उजागर हुआ है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो कंप्यूटर ऑपरेटरों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

