कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। तिघरा बांध में गजराराजा मेडिकल कॉलेज के दो छात्रों के डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग अभियान शुरू किया गया। एक छात्र के शव को रिकवर कर उसकी पहचान हो चुकी है, जबकि दूसरे छात्र के शव की तलाश जारी है।
1 मृतक बीना का और दूसरा मुजफ्फरपुर, बिहार का
दरअसल गजराराजा मेडिकल कॉलेज के सेकेंड ईयर के 8 छात्र-छात्राएं शनिवार शाम लगभग 06 बजे तिघरा बांध घूमने पहुंचे थे। इनमें 4 छात्र और 4 छात्राएं शामिल थीं। वह सभी तिघरा के प्रतिबंधित आउटर क्षेत्र में देर शाम पहुंचे। इसी दौरान अचानक नहाने या पानी के किनारे जाने के दौरान दो छात्र गहरे पानी में चले गए और डूब गए। डूबने वाले छात्रों की पहचान 21 वर्षीय गोपाल अग्रवाल निवासी बीना और 19 वर्षीय आयुष श्रीवास्तव निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार के रूप में हुई है।
14 जून महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिशूल-डमरू अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार,
रेस्क्यू के दौरान देर रात एक शव बरामद
दोनों छात्र ओल्ड रविशंकर हॉस्टल में रहते थे।घटना की सूचना साथी छात्रों ने अपने सीनियर्स को दी। इसके बाद सीनियर्स ने तत्काल पुलिस और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम तिघरा बांध पहुंची और सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया गया। मौके पर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ आरकेएस धाकड़ ,प्रभारी कलेक्टर कुमार सत्यम और SSP धर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे। अंधेरे में चलाये गए रेस्क्यू के दौरान काफी देर रात बाद एक शव बरामद हुआ है।
MP Weather Update: मानसून से पहले मौसम का ‘यू-टर्न’, अगले 4 दिन तक आंधी-बारिश
जलाशय क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल
जिसकी पहचान गोपाल अग्रवाल के रूप में की गई है,वहीं दूसरे छात्र आयुष श्रीवास्तव की तलाश देर रात तक की जाती रही। हादसे की सूचना के साथ ही मेडिकल कॉलेज के काफी सीनियर्स जूनियर्स छात्र भी पहुंच गए।तिघरा बांध में मेडिकल छात्रों के डूबने की इस घटना ने एक बार फिर पर्यटन और जलाशय क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल तिघरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और लापता छात्र की तलाश जारी है।
पॉवर गॉसिप: आ रहे हैं संगठन महामंत्री…विधायकों को कर्नाटक भेजने के लिए दो दिग्गज नहीं थे सहमत…
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

