Mamata Banerjee Rebel Muslim MP Meet CM Suvendu Adhikari: ममता बनर्जी के बागी और एनसीपीआई के मुस्लिम सांसदों ने सीएम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की है। मुस्लिम सांसद अबू ताहिर खान (Abu Taher Khan) और खलीलुर रहमान (Khalilur Rahman) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से मिले। इस दोनों ने सीएम शुभेंदु अधिकारी से अपील किया कि ‘डबल इंजन’ सरकार ऐसा कुछ न करें जिससे मुसलमानों की भावनाएं आहत हों। साथ ही दोनों ने मुख्यमंत्री के साथ SIR प्रक्रिया और जांच-पड़ताल में 27 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने के मुद्दे पर बात की।
NCPI के सांसद अबू ताहेर खान और खलीलुर रहमान की बंगाल सीएम के साथ यह अहम मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके आवास पर हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद हुई है। शुक्रवार को सभी बागी सांसदों ने पीएम मोदी के साथ बैठक की थी।
NCPI सांसद अबू ताहिर खान और खलीलुर रहमान ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर के मुद्दे पर भी बात की और मुख्यमंत्री से अपील की कि मस्जिदों से कोई भी माइक न हटाया जाए। हम कानून का पालन करेंगे। दोनों ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि मुसलमानों को निशाना नहीं बनाया जाएगा। खान ने यह भी कहा कि हमने इस मुद्दे पर दो दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह से और कल प्रधानमंत्री मोदी से भी बात की थी।
बता दें, पीएम मोदी ने ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे से बागी हुए सांसदों के साथ शुक्रवार को ब्रेकफास्ट मीटिंग की थी। इस बैठक के दौरान पीएम ने सांसदों को संसद की डिबेट में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने का सुझाव भी दिया था। पीएम मोदी ने सांसदों को अपने-अपने राज्यों के विकास के लिए काम करने की सलाह दी थी। पीएम मोदी ने सांसदों को आश्वस्त करते हुए कहा था कि किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, मैं आपके साथ हूं। उन्होंने शिवसेना में हाल ही में शामिल 6 सांसदों के साथ एक अलग बैठक की।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


