संदीप शर्मा, विदिशा। ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोई’ यह कविता मध्य प्रदेश के विदिशा में चरितार्थ हुई है। जहां सड़क पर चलती कार पर विशाल पेड़ गिर गया। इस दुर्घटना में कार के अंदर बैठे लोग बाल-बाल बच गए।
यह भी पढ़ें: ‘इंस्टा दोस्ती’ का खतरनाक अंजाम: शादी का भरोसा देकर मुंबई की लड़की से दुष्कर्म, आरोपी युवक ने ऐसे बनाया हवस का शिकार
घटना विदिशा जिले के खड़ेर गांव के आसपास की है। दरअसल 6 लोग बोलेरो पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। लेकिन चार पहिया वाहन पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया। हादसे के दौरान वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत यह है कि वाहन में सवार किसी को कोई खरोंच नहीं आई। घटना के बाद लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

