Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (3 सितंबर 2026) की खबरों में पाकिस्तानी जेट गिराने वाले ‘अभिनंदन’ ने इंडियन एयरफोर्स छोड़ी; कॉकरोच जनता पार्टी में पहली बगावत; अमेरिकी सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की फोटो; रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने भारत ने मध्यस्थता शुरू की प्रमुख रहा।

1. पाकिस्तानी जेट गिराने वाले ‘अभिनंदन’ ने इंडियन एयरफोर्स छोड़ी
भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्धमान ने इंडियन एयरफोर्स छोड़ दी है। अभिनंदन वर्धमान रिटायरमेंट लेकर प्राइवेट एयरलाइन जॉइन कर ली है। भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अब गोवा की क्षेत्रीय एयरलाइन फ्लाई91 में पायलट के तौर पर काम करेंगे।

2. कॉकरोच जनता पार्टी में पहली बगावत
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) में अब आंतरिक विवाद खुलकर सामने आ गया है। CJP के पूर्व वॉलंटियर मनीष ब्रह्मभट्ट ने संगठन से अलग होकर कॉकरोच जनता पार्टी-डेमोक्रेटिक (CJP-D) बनाने का ऐलान किया है। ब्रह्मभट्ट ने CJP के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके पर पुराने आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने और संगठन को एक खास राजनीतिक टीम के प्रभाव में ले जाने के आरोप लगाए हैं।

3. अमेरिकी सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की फोटो
अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर वाला नया 1 डॉलर का सिक्का जारी किया है. अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर ट्रंप की तस्वीर वाला खास 1 डॉलर का गोल्ड-फिनिश सिक्का बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. अमेरिकी मिंट ने बुधवार दोपहर 12 बजे इसकी बिक्री शुरू की. करीब 100 साल बाद किसी जीवित अमेरिकी राष्ट्रपति की तस्वीर सिक्के पर नजर आई है. अब इसको लेकर अमेरिका में नया विवाद हुआ है.

4. रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने भारत ने मध्यस्थता शुरू की
रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 से जारी युद्ध को खत्म कराने की दिशा में भारत ने एक बार फिर अपनी भूमिका स्पष्ट की है। यूक्रेन दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त कराने में मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने यह बयान कीव में यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा के साथ संयुक्त रूप से पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
‘नेशनल क्रश’ मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने प्रीमेच्योर रिटायरमेंट लियाः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के पूर्व एडीसी और ‘नेशनल क्रश’ (National Crush) मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने प्रीमेच्योर रिटायरमेंट ले लिया है। 12 साल की सेवा के बाद मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने भारतीय सेना (Indian Army) से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ हमेशा साये की तरह साथ रहने वाले ऋषभ सिंह सांब्याल अपने लुक के कारण ‘नेशनल क्रश’ के रूप में जाने जाते थे। (पूरी खबर पढ़े)
तेलंगाना CM ने मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटायाः तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को अपनी कैबिनेट सहयोगी कोंडा सुरेखा को तुरंत प्रभाव से मंत्रिपरिषद से हटाने का फैसला किया. CM ने गवर्नर जिष्णु देव वर्मा को एक लेटर लिखकर उन्हें अपने कैबिनेट से हटाने की मांग की है. तेलंगाना की वन मंत्री कोंडा सुरेखा की बेटी कोंडा सुष्मिता पटेल ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अन्य नेताओं के खिलाफ टिप्पणी की थी, इसपर विवाद गहरा गया था. (पूरी खबर पढ़े)
कॉकरोच पार्टी को सुप्रीम कोर्ट से झटकाः कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के ‘स्कूल ठीक करो’ कैंपेन (School Thik Karo campaign) को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच पार्टी को झटका देते हुए सरकारी स्कूलों में एंट्री पर बैन लगाने के फैसले को रद्द करने से इनकार कर दिया है। देश के शीर्ष न्यायालय ने कहा कि सरकारी स्कूलों एंट्री से पहले इजाजत है। सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, साक्षात्कार और लाइव स्ट्रीमिंग पर लगे प्रतिबंधों को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान दिया। कोर्ट ने अनुच्छेद 32 के तहत सुनवाई से इनकार कर दिया। (पूरी खबर पढ़े)
मल्लिकार्जुन खरगे शुद्धिकरण विवाद: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद शुद्धिकरण के मामले को लेकर विवाद जारी है। मल्लिकार्जुन खरगे शुद्धिकरण विवाद में कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी बीच मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जेपी नड्डा को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में खरगे ने घटना के 24 दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं होने को लेकर सवाल उठाया है। (पूरी खबर पढ़े)
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



