Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (18 जुलाई 2026) की खबरों में सोनम वांगचुक के समर्थन में अन्ना हजारे ने सरकार को दी सलाह; अस्पताल में भी वांगचुक का अनशन, ड्रिप चढ़ाने से इनकार; अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर चला बुलडोजर; भारत के पहले प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की सफल लॉन्चिंग प्रमुख रहा।

1. सोनम वांगचुक के समर्थन में अन्ना हजारे ने सरकार को दी सलाह

पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर पर चल रही उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 21वें दिन तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटनाक्रम पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार से वांगचुक के साथ संवाद शुरू करने की अपील की है।

पढ़े पूरी खबर……

2. अस्पताल में भी वांगचुक का अनशन, ड्रिप चढ़ाने से इनकार

नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने VMMC एवं सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के अनुसार, वांगचुक ने अब तक अपनी भूख हड़ताल समाप्त करने से इनकार किया है और इलाज के तहत आईवी फ्लूइड, ओआरएस तथा दवाएं लेने से भी मना कर दिया है।

पढ़े पूरी खबर……

3. अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर चला बुलडोजर

पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को उस समय हलचल तेज हो गई जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के कथित अवैध रूप से निर्मित MP कार्यालय को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। साउथ 24 परगना जिले के अमताला-बारुईपुर रोड स्थित इस पांच मंजिला भवन को गिराने के लिए प्रशासन ने तीन बुलडोजर लगाए हैं।

पढ़े पूरी खबर……

4. भारत के पहले प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की सफल लॉन्चिंग

भारत आज अंतरिक्ष के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है. हैदराबाद की स्पेस-टेक कंपनी ‘स्काईरूट एयरोस्पेस’ (Skyroot Aerospace) ने आज शनिवार 18 जुलाई 2026 को भारत के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण किया. जिसे पीएम मोदी ने देश के स्पेस प्रोग्राम के लिए “ऐतिहासिक नई उपलब्धि” बताया. यह प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से किया गया है.

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

संसद मानसून सत्र 2026: TMC बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक का न्योताः संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले रविवार शाम होने वाली सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के फ्लोर लीडर्स को आमंत्रित किया गया है। खास बात यह है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) से अलग हुए सांसदों को भी बैठक का न्योता मिला है। सुदीप बंदोपाध्याय और काकोली घोष अब नए राजनीतिक समूह नेशनल सिटिज़न पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसे लोकसभा में बदलते राजनीतिक समीकरणों का अहम संकेत माना जा रहा है। (पूरी खबर पढ़े)

PoK में बढ़ती हिंसा और अशांति पर संयुक्त राष्ट्र ने उठाए सवालः संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चुनाव से पहले बढ़ती हिंसा और अशांति पर गंभीर चिंता जताई है. प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के जवानों की मौत की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. उन्होंने गिरफ्तार JAAC नेताओं को कानूनी अधिकार देने, इंटरनेट सेवाएं बहाल करने और स्थानीय लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए समावेशी राजनीतिक संवाद शुरू करने की अपील की है. (पूरी खबर पढ़े)

सोना-चांदी सस्ताः अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. देशभर में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है. 18 जुलाई की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,42,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,30,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,520 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,30,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m