Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (13 अक्टूबर 2026) की खबरों में ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश; INDIA गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन फिलहाल स्थगित किया; चीन बोला- लद्दाख पर भारत का अवैध कब्जा; UPI पर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला; इस्लामी-वामपंथी नेटवर्क का भारत अगला टारगेट प्रमुख रहा।

1. ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के पास मंगलवार शाम कथित तौर पर चाकू लेकर पहुंची एक महिला ने हंगामा किया। आरोप है कि महिला ने ममता बनर्जी की ओर बढ़ने की कोशिश की। घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है, जब ममता दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रही थीं। हालांकि, इस घटना में ममता बनर्जी को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पढ़े पूरी खबर…….

2. INDIA गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन फिलहाल स्थगित किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का विरोध-प्रदर्शन फिलहाल धीमा पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में गठबंधन की ओर से दिल्ली में किसी बड़े प्रदर्शन की योजना नहीं है। हालांकि, छोटे स्तर पर विरोध जारी रह सकता है। राहुल गांधी ने सांसदों और पार्टी नेताओं को अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में लौटने के निर्देश दिए हैं।

पढ़े पूरी खबर…….

3. चीन बोला- लद्दाख पर भारत का अवैध कब्जा

 एक बार फिर चीन ने चालबाजी चली है। चीन ने लद्दाख पर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि लद्दाख पर भारत का अवैध कब्जा है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीन ने लद्दाख को कभी मान्यता नहीं दी है। लद्दाख पर भारत ने ‘एकतरफा’ और ‘अवैध’ रूप से कब्जा किया हुआ है।

पढ़े पूरी खबर…….

4. UPI पर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला

यूपीआई पर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टल गया है। मोदी सरकार (Modi government) ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए यूपीआई मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को फिलहाल टाल दिया है। ₹2000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई लेनदेन पर 15 अक्टूबर से एमडीआर चार्ज लागू होने वाला था। इसमें 0.4% चार्ज लगना था। हालांकि अब मोदी सरकार ने यू-टर्न लेते हुए एमडीआर को दिवाली तक टाल दिया है।

पढ़े पूरी खबर…….

5. इस्लामी-वामपंथी नेटवर्क का भारत अगला टारगेट

भारत इस्लामी और वामपंथी नेटवर्क के टारगेट में है। आने वाले दिनों में इस्लामी और वामपंथी नेटवर्क भारत में बड़ा आंदोलन कर सकते हैं। दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) जैसे समूह शामिल रहे हैं। ये दोनों वामपंथी नेटवर्क का मोहरा हैं। साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी को भी प्रदर्शन के लिए बाहरी फंड मिल सकता हैं। ये चेतावनी अमेरिकी पत्रकार अस्रा नोमानी ने दी है।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरें……

केंद्रीय मंत्री मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने अपने मंत्री पद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में उन्होंने तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संगठन को मजबूत करने के लिए पूरा समय देने की इच्छा जताई है। उनके इस फैसले को राज्य में पार्टी के विस्तार और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। (पूरी खबर पढ़े)

अजरबैजान में हिजाब पर बवाल: अजरबैजान में स्कूलों के ड्रेस कोड को लेकर हिजाब विवाद गहरा गया है। सरकार के नए नियमों के बाद हिजाब पहनकर स्कूल पहुंचीं कुछ छात्राओं और शिक्षकों को कक्षाओं में प्रवेश नहीं दिया गया। इसके विरोध में छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार किया और प्रदर्शन शुरू कर दिए। अब यह विवाद पड़ोसी देश तुर्किये तक पहुंच गया है, जहां भी फैसले के खिलाफ आवाज उठ रही है। (पूरी खबर पढ़े)

Ladakh पर चीन को भारत का जवाबः लद्दाख में 28 स्थानों और भौगोलिक विशेषताओं के आधिकारिक नाम तय करने को लेकर भारत और चीन के बीच एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। चीन की आपत्ति पर भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्पष्ट किया है कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। भारत ने कहा कि किसी के बयान देने से जमीनी हकीकत नहीं बदल सकती। (पूरी खबर पढ़े)

ट्रम्प के लिए अंधाधुन पैसा खर्च कर रहे मस्कः दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति इलॉन मस्क राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपबल्किन पार्टी को मिडटर्म चुनाव में जिताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है। इस बार वे पिछले चुनाव से ज्यादा खर्च कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार जुलाई से सितंबर तक के 3 महीने में ही रिपब्लिकन पार्टी को 276 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,600 करोड़ रुपए से ज्यादा चंदा दिया गया है। इतना पैसा अब तक किसी शख्स ने मिडटर्म चुनाव में खर्च नहीं किया। मस्क ने अकेले इतना चंदा दिया कि डेमोक्रेटिक पार्टी को उस तिमाही में अपने सभी चंदा देने वालों से मिलाकर भी इतनी रकम नहीं मिली। (पूरी खबर पढ़े)

PM मोदी मानहानि केस में राहुल को राहतः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. पीएम मोदी की मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी पर चल रहे आपराधिक मानहानि के मामले में ट्रायल पर रोक लगा दी है. राहुल ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री के लिए ‘कमांडर-इन-थीफ’ और ‘चोरों के सरदार’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. इससे पहले हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की दलीलों को स्वीकार नहीं किया था. (पूरी खबर पढ़े)

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m