Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (11 अक्टूबर 2026) की खबरों में रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, CJP नेता अभिजीत दीपके का ऐलान: फिर सड़कों पर उतरेगी पार्टी, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू, CJP का PM मोदी पर निशाना प्रमुख रहा।

रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ का ऐलान किया है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यह सीजफायर तत्काल प्रभाव से लागू होगा और रूस-यूक्रेन युद्ध में दोनों पक्ष इस पर सहमत हो गए हैं. उन्होंने दोनों पक्षों से इसका उल्लंघन नहीं करने की अपील की. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ‘ट्रुथ सोशल’ हैंडल पर पोस्ट किया, “अभी से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में एनर्जी सीजफायर (ऊर्जा के मामले में युद्ध-विराम) लागू हो गया है। दोनों पक्ष इस पर सहमत हो गए हैं। इसे न तोड़ें! इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।”

पढ़े पूरी खबर…..

CJP नेता अभिजीत दीपके का ऐलान: फिर सड़कों पर उतरेगी पार्टी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। रविवार को उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी ने ऐसा कोई बॉन्ड या अंडरटेकिंग साइन नहीं किया है, जो उसे सड़कों पर उतरकर विरोध करने से रोकता हो। दीपके का यह बयान दिल्ली में हालिया प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं की हिरासत और रिहाई के बाद आया है।

पढ़े पूरी खबर…..

खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) शासित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कैबिनेट की सिफारिशों को मंजूरी दे दी। वहीं, PTI प्रमुख जुनैद अकबर ने दावा किया है कि उन्हें और मुख्यमंत्री मुहम्मद सोहेल अफरीदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, इन गिरफ्तारियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब PTI जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर इस्लामाबाद मार्च की तैयारी कर रही है।

पढ़े पूरी खबर…..

CJP का PM मोदी पर निशाना

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका ने चुनाव आयोग को लेकर चल रहे विरोध के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा है. रांका ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने इमरजेंसी को भी पीछे छोड़ दिया. पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बीजेपी को समर्थन देने का आरोप लगाया. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं.

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश के मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक हालातों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भारत के मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात कर अपनी चिंताएं सामने रखेगा. खड़गे ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप और 32 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि वे कोई मांग नहीं करेंगे, बल्कि हाथ जोड़कर अनुरोध करेंगे. (पढ़े पूरी खबर)

हैदराबाद में वैज्ञानिक की बेटी की निर्मम हत्या: तेलंगाना की एक रिहायशी सोसाइटी में सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। यहां अचानक गायब हुई कृषि वैज्ञानिक की पांच वर्षीय बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बच्ची का शव शनिवार रात एक क्लब हाउस के बेसमेंट में मिला था। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, सोसाइटी का सिक्योरिटी गार्ड विक्रम बच्ची का पीछा करता हुआ दिखा है। (पढ़े पूरी खबर)

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर राहुल का बड़ा ऐलान: Rahul Gandhi on Delhi Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। राहुल गांधी ने सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को INDIA गठबंधन और देश के युवाओं के साथ सड़कों पर उतरने की घोषणा की है। उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार और बीजेपी-आरएसएस पर तीखा हमला बोला है। (पढ़े पूरी खबर)

पुलिस हिरासत से छुटने के बाद अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया: Abhijeet Dipke First Reaction After Released Police Custody: पुलिस हिरासत से छुटने के बाद अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया आ गई है। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने पुलिस हिरासत से छुटने के बाद सीधे पीएम नरेंद्र मोदी निशाना साधा है। अभिजीत दीपके ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के लिए शर्मिंदगी का कारण हैं। इस देश ने कभी भी इतना बड़ा डरपोक और दादागीरी करने वाला व्यक्ति नहीं देखा। (पढ़े पूरी खबर)

तमिलनाडु को पीएम मोदी की सौगात: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के तहत लगभग 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बने पूनामल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने इस नयी मेट्रो सेवाओं को हरी झंडी दिखाई और ट्रेन में सवारी भी की। ये नई मेट्रो सेवाएं मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के कॉरिडोर-चार के तहत संचालित होंगी। लगभग 15 किलोमीटर के नवनिर्मित खंड में कुल 11 एलिवेटेड स्टेशन हैं। लगभग 4,900 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह कॉरिडोर उन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का एक अहम हिस्सा है जिसका उद्घाटन किया गया। (पढ़े पूरी खबर)

नेपाल में बाढ़ की त्रासदी ने फिर मचायी तबाही: नेपाल में तो प्राकृतिक आपदा कम मानो जैसे होने का नाम नहीं ले रही है. आज “सवेरे-सवेरे” नेपाल के गोरखा जिले में फिर से भयानक बाढ़ देखने को मिली. नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आयी तेज बाढ़ में गोरखा जिले में 3 पुल बह गए और कई घरों में पानी घुस गया. नेपाल के आपदा प्रबंधन विभाग ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों को चेतावनी दी है. इससे जान माल के काफी नुकसान हुआ है. (पढ़े पूरी खबर)

अभिजीत दीपके-सौरव दास और रांका रिहाः कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) पुलिस हिरासत से रिहा हो गए हैं। अभिजीत दीपके के साथ ही आशुतोष रांका और सौरव दास (Saurav Das) भी रिहा हो गए हैं। तीनों को करीब 23 घंटे हिरासत में रखने के बाद रिहा किया गया है। तीनों को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने तीनों को एक साल तक शांति भंग न करने की शर्त रखते हुए रिहा कर दिया है। वहीं यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) को दिल्ली पुलिस ने देर रात हिरासत से छोड़ दिया। (पढ़े पूरी खबर)

ट्रंप के फैसले को रोकने के लिए उनकी पार्टी के सांसद विधेयक पेश करेंगे: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ही पार्टी के रिपब्लिकन सांसद ब्रायन फिट्जपैट्रिक ने घोषणा की है कि वे राष्ट्रपति के रूसी डीजल पर से प्रतिबंध हटाने के फैसले को रोकने के लिए एक द्विदलीय विधेयक पेश करेंगे. डेमोक्रेटिक सांसद भी इसका समर्थन कर सकते हैं. ट्रंप की रूस से 3 लाख टन डीजल खरीदने की डील पर अमेरिका में विवाद बढ़ गया है. (पढ़े पूरी खबर)

भारत ने संयुक्त राष्ट्र को चेतावनी दीः India Warning To UN Over CJP Protest: राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी (CJP) के प्रदर्शनों के दौरान हुई गिरफ्तारियों पर संयुक्त राष्ट्र ने एंट्री मारते हुए चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) के प्रवक्ता थामीन अल-खीथान ने दिल्ली में प्रदर्शनों से जुड़ी सामूहिक हिरासत की खबरों पर चिंता जताई। बिन बुलाए बाराती की तरह सीजेपी प्रोटेस्ट में UN ने मारी एंट्री तो भारत ने वॉर्निंग दे डाली। राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की चिंता को भारत ने खारिज करते हुए आंतरिक मामलों में देखल नहीं देने की चेतावनी दी। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m