Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (30 मई 2026) की खबरों में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’पर सरकार का रोडमैप तैयार, रक्षा क्षेत्र में भारत का बढ़ा मान, 1 जून से देश में होंगे 8 बड़े बदलाव, शुभेंदु सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम ने ‘मन की बात’ में कहा, देसी पेय सर्वोत्तम प्रमुख रहा।

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’पर सरकार का रोडमैप तैयार
केंद्र सरकार देश में एक साथ चुनाव कराने की तैयारी में है। इसके लिए बनी जेपीसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक समिति ‘टू-फेज ट्रांजिशन मॉडल’ पर विचार कर रही है। इससे राज्यों में बार-बार चुनाव कराने या विधानसभाओं के कार्यकाल में बहुत बड़ी कटौती करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पूरे देश को एक साथ चुनावी चक्र में लाने के बजाय दो चरणों- 2029 और 2034 में बढ़ने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है।

रक्षा क्षेत्र में भारत का बढ़ा मान
सैन्य जरूरतों के लिए कभी विदेश पर निर्भरता दिखाने वाला भारत पर आज के समय में कई लोग इसपर अपनी निर्भरता दिखा रहे है. आज का भारत अब दूसरे देशों को अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों का निर्यात कर रहा है। भारत का घातक ‘ब्रह्मोस मिसाइल’ अब वियतनाम और इंडोनेशिया तक पहुंचने वाला है. रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने यह बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वियतनाम के साथ डील साइन कर ली गयी गई है, बस ऐलान कि औपचारिकता बची हुई है और इंडोनेशिया के साथ भी लगभग बात बन चुकी है.

पीएम ने ‘मन की बात’ में कहा, देसी पेय सर्वोत्तम
प्रधानमंत्री मोदी ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड में रविवार 31 मई 2026 को देशवासियों को संबोधित किया। रविवार को अपने कहे सम्बोधन में गर्मी को लेकर बात की. प्रधानमंत्री मोदी ने इस प्रोग्राम के तहत देश में पड़ रही भीषण गर्मी से भी लोगों को बचे रहने की सलाह दी है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देश के दो चर्चित एथलीट की भी बात की।

1 जून से देश में होंगे 8 बड़े बदलाव
Rule Change From 1st June: आज मई का आखिरी दिन है। कल से जून का महीना शुरू होने जा रहा है। नया महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। 1 जून से एलपीजी सिलेंडर की कीमत (LPG Cylinder Price) से लेकर पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol-diesel price), यूपीआई, एटीएम, आधार पर नया नियम लागू हो जाएगा। पेट्रोल-डीजल पर नया निर्यात शुल्क (Petrol-Diesel Export Duty) भी 1 जून से लागू होने वाला है। जबकि कार के शौकीनों पर भी महंगाई की मार पड़ने वाली है। इन बदलावों का आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा। वहीं गृहणियों का बजट बिगड़ेगा।

शुभेंदु सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार
पश्चिम Bengal में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। राजभवन में सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कई विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। वर्तमान में मुख्यमंत्री समेत राज्य मंत्रिमंडल में कुल छह सदस्य हैं, जबकि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार राज्य में अधिकतम 44 मंत्री बनाए जा सकते हैं।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
नेपाली पीएम बोले- हमने भी भारतीय जमीन पर कब्जा किया: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने रविवार को संसद में अपने पहले संबोधन के दौरान भारत-नेपाल सीमा विवाद को लेकर अहम टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सीमा से जुड़े मुद्दों पर केवल यह कहना उचित नहीं होगा कि किसी एक पक्ष ने दूसरे की भूमि पर कब्जा किया है। उनके अनुसार, दोनों देशों को ऐतिहासिक तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर संयुक्त रूप से मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। (पढ़े पूरी खबर)
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने हमले के बाद दिया बयान: TMC सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी शनिवार को सोनारपुर में बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे थे, कि तभी उनपर वहां अज्ञात लोगों ने पत्थर, जूते और अंडे फेंके. भीड़ में उन्हे मारने-पीटने की भी कोशिश की गयी और चोर-चोर बोला जा रहा था. TMC सांसद अभिषेक बनर्जी का आरोप है कि हमलावर उन्हें मारना चाहते थे और ये सब BJP के लोगों ने किया है.मैं कोर्ट जरूर जाऊंगा. (पढ़े पूरी खबर)
राष्ट्रपति ट्रम्प ने ब्रैंडन जॉनसन ‘यूजलेस’ करार दिया: राष्ट्रपति ट्रम्प अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते है, और ऐसा ही एक वाक्या इधर फिर सुनने को मिला. शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन ने ट्रंप को ‘क्रूर’ और ‘नासमझ तानाशाह’ कहते हुए उनपर तीखे हमले किए थे. जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईसाई धर्मगुरु पोप और शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन विवादित टिप्पणी की है. राष्ट्रपति ट्रम्प ने मेयर ब्रैंडन को ‘बेकार’ कहा. ट्रंप ने ईरान के परमाणु हथियारों को लेकर चेतावनी भी दी. (पढ़े पूरी खबर)
सीबीएसई ओएसएम टेंडर पर बवाल: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई का विवादों से पीछा नहीं छूट रहा है। सीबीएसई (CBSE) के नए डिजिटल चेकिंग सिस्टम यानी ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) को लेकर देश भर में भारी बवाल मचा हुआ है। सीबीएसई के पुनर्मूल्यांकन पोर्टल को लेकर भी बवाल जारी है। इसी बीच ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली को लेकर नया विवाद सामने आया है। झारखंड के 17 वर्षीय छात्र सार्थक सिद्धांत ने सीबीएसई ओएसएम टेंडर पर कई गंभीर सवाल खड़े किए है। इससे सीबीएसई एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। साथ ही CBSE की टेंडर प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता और निष्पक्षता पर नई बहस शुरू हो गई है। (पढ़े पूरी खबर)
PSG की जीत के बाद फ्रांस में भयंकर बवाल: फ़्रांस की राजधानी पेरिस में उपद्रव को रोकने और स्थिति पर काबू पाने के लिए हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात करना पड़ा, जिससे शहर की बस, ट्रेन और रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। पेरिस की सड़कों पर फुटबॉल प्रेमियों और पुलिस के बीच ऐसी भिड़ंत हुई कि राजधानी छावनी में तब्दील हो गई. रविवार तड़के तक देशभर से कुल 416 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें से अकेले 280 गिरफ्तारियां पेरिस से हुई हैं. (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

