Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (1 सितंबर 2026) की खबरों में पाकिस्तान ने SCO समिट की ग्रुप फोटो से पीएम मोदी को क्रॉप किया; जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की सभी FIR रद्द, CJP ने वापस लिया विरोध मार्च; पीएम मोदी ने देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की; सुभाष चंद्रा को बड़ा झटका, UPI लेनदेन में बना नया रिकॉर्ड प्रमुख रहा।

1. पाकिस्तान ने SCO समिट की ग्रुप फोटो से पीएम मोदी को क्रॉप किया

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट 2026 के दौरान पाकिस्तान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने SCO की ग्रुप फोटो को एक्स (X) पर शेयर किया, लेकिन इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर नहीं आ रहे हैं। तस्वीर को इस तरह क्रॉप किया गया है कि पीएम मोदी का हिस्सा फ्रेम से बाहर हो गया।

पढ़े पूरी खबर……..

2. जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की सभी FIR रद्द

नीट पेपर लीक के विरोध में देशभर में प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 142 के तहत अपनी विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने का आदेश दिया है। यह मामला CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने सुनवाई के लिए आया था।

पढ़े पूरी खबर……..

3. पीएम मोदी ने देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की

पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8% दर्ज करने के बाद वीडियो संदेश जारी कर ये अपली की है। पीएम मोदी ने 7.8% GDP Growth रेट हासिल करने पर वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि कहा 140 करोड़ भारतीयों की मिली-जुली ताकत देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए एकजुट हो रही है। इस दौरान उन्होंने अपील करते हुए कहा कि देशवासियों सोना नहीं खरीदे। विदेश यात्रा से भी बचे।

पढ़े पूरी खबर……..

4. सुभाष चंद्रा को बड़ा झटका

सुभाष चंद्रा के व्यक्तिगत दिवालिया मामले में मुश्किलें बढेंगी या मिलेगी राहत के चर्चों के बीच NCLT बेंच ने आज सुनवाई की. पांच न्यायाधीशों की पीठ ने उन्हें कार्यवाही लंबित रहने तक कोई भी संपत्ति बेचने से रोक दिया है. ट्रिब्यूनल ने मामले से जुड़े सभी पक्षों को नोटिस भी जारी किए हैं. NCLT ने इसके साथ ही एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा से जुड़े दिवालियापन मामले में अपने 25 अगस्त के आदेश पर रोक लगा दी है.

पढ़े पूरी खबर……..

5. UPI लेनदेन में बना नया रिकॉर्ड

अभी के डिजिटल दौर में हर कोई UPI से पेमेंट करना पसंद कर रहा है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि कैश रखने की टेंशन नहीं होती है. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में यूपीआई लेनदेन संख्या अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया.अगस्त के महीने में लोगों ने 29.82 लाख करोड़ का लेने-देन किए. UPI पेमेंट का इस्तेमाल भी लगातार बढ़ता नजर आ रहा है. एक अनुमान के तहत अगस्त के महीने में डिजिटल लेनदेन में आई इस तेजी का मुख्य कारण रक्षाबंधन जैसे त्योहार रहे.

पढ़े पूरी खबर……..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

GST कलेक्शन में जबरदस्त उछालः अगस्त महीने में देश के खजाने में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सरकार की ओर से 1 सितंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत का ग्रॉस गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) कलेक्शन सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़कर 1.998 लाख करोड़ रुपये हो गया है. ये लगातार तीसरा महीना है जब जीएसटी रेवेन्यू में दोहरे अंकों (डबल डिजिट) का ग्रोथ देखने को मिला है. इससे पहले जून में 13.9 फीसदी और जुलाई में 15.4 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया था. पिछले साल अगस्त 2025 में ये आंकड़ा 1.74 लाख करोड़ रुपये रहा था. (पूरी खबर पढ़े)

CJP ने वापस लिया 5 सितंबर का विरोध मार्चः कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित विरोध मार्च वापस लेने का फैसला किया है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान CJP के को-कन्वीनर सौरव दास ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के सामने मार्च न निकालने की घोषणा की। CJI ने CJP के इस फैसले की सराहना की। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली में नाबालिग से चलती बस में गैंगरेप पर राहुल गांधी भड़केः  देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नाबालिग से चलती बस में गैंगरेप (Gang rape in a moving bus in Delhi) की वारदात को अंजाम दिया गया। ड्राइवर और कंडक्टर ने दिल्ली-NCR में 47KM तक बस चलाकर 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप किया। दिल्ली में चलती बस में नाबालिग से हुए गैंगरेप केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी प्रतिक्रिया आ गई है। दिल्ली में गैंरपेप को लेकर राहुल गांधी ने रेखा गुप्ता सरकार और यूपी की योगी सरकार को निशाने पर लिया है। राहुल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर दोनों राज्य़ों की बीजेपी सरकार पर भड़कते हुए निशाना साधा। (पूरी खबर पढ़े)

शी जिनपिंग-पीएम मोदी की मुलाकातः पीएम नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन यानी 26वें SCO समिट (PM Modi In SCO Summit) में आज भाग लिया। समिट को पीएम मोदी ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 26वें शंघाई सहयोग संगठन समिट में भारत के क्षेत्रीय और रणनीतिक हितों को मजबूती से सामने रखा। बैठक से पहले फोटो सेशन के दौरान शी जिनपिंग और पीएम मोदी की मुलाकात हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शी जिनपिंग के साथ गर्मजोशी के साथ मुलाकात की। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) भी मौजूद थे। SCO Summit में तीनों के गर्मजोशी से मिलने का वीडियो भी सामने आया है। (पूरी खबर पढ़े)

7.8% GDP Growth पर पीएम मोदी ने राहुल गांधी को लताड़ाः अमेरिका-ईरान युद्ध और डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ दबावों के बीच भारत ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8% की शानदार जीडीपी ग्रोथ दर्ज की है। भारत के जीडीपी ग्रोथ रेट को देखकर पीएम नरेंद्र मोदी भी गदगद हैं। 7.8% GDP Growth से गदगद पीएम मोदी ने राहुल गांधी (विपक्ष) पर बड़ा हमला बोला है। पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि देश के भीतर कुछ लोग निराशा के अंधेरे में डूबे हुए हैं, जो झूठ फैला रहे हैं और निराशा का माहौल बना रहे हैं। (पूरी खबर पढ़े)

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m