Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (11 मई 2026) की खबरों में पीएम मोदी फिर बोले- पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करें, सोना नहीं खरीदे; PM Modi की अपील पर राहुल ने कहा- ये नाकामी का सबूत; ट्रंप ने ईरान का प्रस्ताव ठुकराया; सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल हुए पीएम मोदी; कांग्रेस-लेफ्ट ने बंगाल में BJP के खिलाफ ममता बनर्जी के गठबंधन के प्रस्ताव को ठुकराया प्रमुख रहा।

1. पीएम मोदी फिर बोले- पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करें, सोना नहीं खरीदे

Narendra Modi ने लगातार दूसरे दिन देशवासियों से सोने की खरीद कम करने की अपील की। सोमवार को Gujarat में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सोने के आयात पर देश की बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देशहित में हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे ऐसे उत्पादों के उपयोग को कम करें जो विदेशों से आयात किए जाते हैं और उन व्यक्तिगत खर्चों से भी बचें जिनमें विदेशी मुद्रा बाहर जाती है। पीएम मोदी ने कहा, “हमें हर छोटे-बड़े प्रयास के जरिए देश के संसाधनों की रक्षा करनी है। आज आवश्यकता है कि हम मिलकर विदेशी मुद्रा पर पड़ने वाले दबाव को कम करें।”

पढ़े पूरी खबर……

2. Modi की अपील पर राहुल ने कहा- ये नाकामी का सबूत

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण खाड़ी देशों से भारत को तेल और गैस सप्लाई नहीं हो पा रहा है। इसके कारण देश इस समय गैस और तेल की कमी से जूझ रहा है। मध्य पूर्व में लगातार खराब होते हालात और खाड़ी संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 मई की शाम देश की जनता से तेल, गैस, सोने समेत कई चीजों पर संयम बरतने की अपील की। पीएम मोदी की अपील पर राहुल गांधी भड़क गए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि सोना मत खरीदो-पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करो, विदेश मत जाओ, घर से काम करो…. ये सब कहना ये उपदेश नहीं, नाकामी के सबूत है।

पढ़े पूरी खबर……

3. ट्रंप ने ईरान का प्रस्ताव ठुकराया

अमेरिका की ओर से ईरान को भेजे गए शांति प्रस्ताव पर तेहरान का जवाब आ गया है. इसमें कहा गया है कि वह इस प्रस्ताव को खारिज कर रहे हैं. ईरान के जवाब के बाद अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के नए प्रपोजल को पूरी तरह से नामंजूर बताया है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, “मैंने अभी-अभी ईरान के तथाकथित ‘रिप्रेजेंटेटिव्स’ का जवाब पढ़ा है. मुझे यह पसंद नहीं आया बिल्कुल नामंजूर है.”

पढ़े पूरी खबर……

4. सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल हुए पीएम मोदी

गुजरात के सोमनाथ मंदिर के 75 साल पूरे हो गए है। इस अवसर पर सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। सोमनाथ मंदिर में 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत पर्व-2026’ (Somnath Amrit Mahotsav) में पीएम नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने 11 तीर्थों का पवित्र जल से महा-पूजा की। पीएम मोदी ने मंदिर के शिखर का अभिषेक किया। 90 मीटर ऊंची क्रेन की मदद से मंदिर के शिखर का अभिषेक किया गया।  इस गौरवशाली पल के दौरान चेतक हेलिकॉप्टर ने मंदिर पर फूल बरसाए। वहीं वायुसेना की सूर्यकिरण टीम मंदिर के ऊपर 15 मिनट का एरोबेटिक शो किया। इस मौके पर मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया।

पढ़े पूरी खबर……

5. कांग्रेस-लेफ्ट ने बंगाल में BJP के खिलाफ ममता बनर्जी के गठबंधन के प्रस्ताव को ठुकराया

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (Bengal Assembly Elections) में बीजेपी (bjp) के हाथों मिली ऐतिहासिक हार के बाद भी टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को झटका लगना जारी है। बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी को लगा एक और तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस-लेफ्ट ने ममता बनर्जी को बड़ा झटका देते हुए राज्य में BJP के खिलाफ गठबंधन के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। कांग्रेस-लेफ्ट के इनकार के बाद पश्चिम बंगाल में विपक्षी एकता (Opposition unity in Bengal) ‘टांय टांय फिस्स’ हो गया है। इससे एक बार फिर साबित हो गया कि इंडिया अलांयस में शामिल पार्टियों की कथनी और करनी में अंतर है।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

FIFA World Cup 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा नोरा फतेही का जलवाः बॉलीवुड की मशहूर डांसर और अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही अपनी परफॉर्मेंस से दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। यह भव्य समारोह 12 जून को कनाडा के टोरंटो स्थित BMO Field में आयोजित होगा। (पूरी खबर पढ़े)

पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने भारत को नई गीदड़भभकी दीः पाकिस्तान के फील्ड मार्शल और आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने भारत को नई गीदड़भभकी दी है। रावलपिंडी में जनरल हेडक्वार्टर में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्होंने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में ‘दुश्मनों’ की ओर से किसी तरह का दुस्साहस किया गया तो इस बार युद्ध का असर सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उसके नतीजे बेहद खतरनाक और दर्दनाक होंगे। (पूरी खबर पढ़े)

राहुल गांधी-विजय की वायरल रील पर विवादः टीवीके चीफ विजय तमिलनाडु के सीएम बन गए हैं। 10 मई को थलापति ने तमिलनाडु सीएम (Tamil Nadu CM) की शपथ ली। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी और विजय की अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। शपथग्रहण के बाद मंच पर ही विजय ने राहुल गांधी और सभी नेताओं के साथ रील बनाई थी। राहुल गांधी-विजय की रील सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। राहुल गांधी-विजय की वायरल रील पर अब जमकर विवाद हो रहा है। कांग्रेस ने दावा किया है कि इंस्टाग्राम ने आईबी मंत्रालय के नियमों के कारण विजय और राहुल गांधी की उस रील और फोटो पोस्ट को ‘ब्लॉक’ कर दिया है। (पूरी खबर पढ़े)

नितेश राणे ने AIMIM को बताया आतंकी संगठनः अपने बयानों के लिए मशहूर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने अब फिर से बड़ा विस्फोटक बयान दिया है। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री नितेश राणे ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) की तुलना आतंकी संगठन अलकायदा से की है। नितेश राणे ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी और ओसामा बिन लादेन में कोई फर्क नहीं है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) आतंकवादी संगठन है। दोनों का काम सिर्फ जिहाद करना है। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m