Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (17 जून 2026) की खबरों में G-7 समिट में पीएम मोदी और ट्रंप के बीच द्विपक्षीय मीटिंग हुई; उद्धव ठाकरे की ‘शिवसेना’ फिर टूटी; CJI सूर्यकांत ने अब ‘परजीवी’ शब्द का किया इस्तेमाल; टेलीग्राम का रिलायंस इंडस्ट्रीज पर बड़ा आरोप; जेलेंस्की ने Giorgia Meloni को Kiss किया प्रमुख रहा।

1. पीएम मोदी और ट्रंप के बीच द्विपक्षीय मीटिंग हुई

फ्रांस में G-7 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज (17 जून) को द्विपक्षीय मुलाकात की. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा- जब तक मैं प्रेसिडेंट हूं, व्हाइट हाउस में मोदी का हमेशा अच्छा दोस्त मौजूद रहेगा. इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रंप के सामने भारतीय की सुरक्षा का मुद्दा उठाया. समुद्री व्यापार के क्षेत्र में दुनिया भर के समुद्रों में लाखों भारतीय नाविक काम करते हैं.

पढ़े पूरी खबर……..

2. उद्धव की ‘शिवसेना’ फिर टूटी

महाराष्ट्र की राजनीतिक में बड़ा उलटफेर हुआ है। उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) टूट गई है। उद्धव ठाकरे के 6 बागी सांसदों ने एकनाथ शिंदे को समर्थन दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक शिंदे गुट की शिवसेना में विलय के लिए छह सांसदों ने सुबह 9:30 बजे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी भी भेज दिया है। 6 सांसदों के बागी होने के बाद उद्धव ठाकरे की पार्टी में अब सिर्फ 3 लोकसभा सांसद बच गए हैं।

पढ़े पूरी खबर……..

3. CJI सूर्यकांत ने अब ‘परजीवी’ शब्द का किया इस्तेमाल

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने बुधवार को सुनवाई के दौरान ऐसा गंभीर टिप्पणियां कीं, जो कुछ कुछ वक्त पहले दिए गए ऐसी ही बयान पर देशभर में खूब बवाल हुआ था. CJI साइबर फ्रॉड के एक आरोपी को बेल देने से साफ मना करते हुए कहा कि तुम लोग परजीवी हो, तुम्हारा जेल में रहना ही समाज के लिए बेहतर है. हालांकि लोग इस बार चीफ जस्टिस द्वारा कहे गए शब्‍द का समर्थन करते नजर आ रहे हैं. पिछली बार उनके द्वारा कहा गया कॉक्रोच शब्‍द काफी चर्चा में था.

पढ़े पूरी खबर……..

4. टेलीग्राम का रिलायंस इंडस्ट्रीज पर बड़ा आरोप

21 जून को होने वाले नीट-यूजी री-एग्जाम (NEET-UG 2026 Re-Exam) से केंद्र सरकार ने भारत में टेलीग्राम पर बैन लगा दिया है।  टेलीग्राम पर सरकार ने 22 जून तक अस्थायी रोक लगाई है। आदेश के मुताबिक, टेलीग्राम पर दो तरह की अस्थाई पाबंदी लगाई है। टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी रोक रहेगा। जबकि 30 जून तक टेलीग्राम पर मैसेज एडिट करने का फीचर बंद रहेगा। वहीं टेलीग्राम पर अस्थाई रोक लगाने का मामला अब कॉर्पोरेट युद्ध का मैदान बन गया है। टेलीग्राम ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर ऐप ऐक्सेस रोकने का बड़ा आरोप लगाया है। टेलीग्राम सीईओ पावेल ड्यूरोव (Pavel Durov) ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज बीजीपी हाइजैकिंग करके ऐप ऐक्सेस रोक रहा है।

पढ़े पूरी खबर……..

5. जेलेंस्की ने Giorgia Meloni को Kiss किया

 ईटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को किस करने का वीडियो सोशल मीडिय़ा पर वायरल हुआ है। G7 समिट के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने जॉर्जिया मेलोनी को किस किया। समिट में मिलने के दौरान कई गेस्ट के सामने जेलेंस्की ने मेलोनी के गाल को किस किया। साथ ही उनके होठों को भी चुमने की कोशिश की। इस दौरान ईटली पीएम काफी असहज दिखीं।

पढ़े पूरी खबर……..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः- 

राहुल गांधी ने एजुकेशन सिस्टम पर सवाल उठायाः कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज कोटा पहुँच चुके हैं, जहाँ वे कोचिंग कर रहे छात्रों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं. NEET पेपर लीक और CBSE OSM की गड़बड़ियों को लेकर केंद्र की NDA सरकार पर हमला तेज़ करते हुए बुधवार को कहा कि भारत का शिक्षा सिस्टम “अपने छात्रों पर दबाव डालता है. उन्होंने कहा कि यह सिस्टम छात्रों के सपनों का दमन करता है. (पूरी खबर पढ़े)

G7 Summit में पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात हुईः जी-7 बैठक में विश्व के 7 महाशक्तिशाली देशों के अलावा अन्य देशों के भी राष्ट्रध्यक्ष शामिल हुए हैं। दुनिया के बड़े नेता युद्ध, अर्थव्यवस्था और वैश्विक संकटों पर मंथन कर रहे हैं। कार्यक्रम में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए हैं। हालांीि विश्व के महाशक्तियों के बीच भी पीएम मोदी एक बार फिर छाए रहें। ग्रुप फोटो सेशन के दौरान पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। वहीं सोशल मीडिया पर फिर से #Melodi की चर्चा छिड़ गई है। (पूरी खबर पढ़े)

अमेरिका ने सैन्‍य कमांड से भारत को बाहर कियाः अमेरिकी रक्षा मंत्रालय यानी पेंटागन (Pentagon) ने इंडो-पैसिफिक कमांड (Indo-Pacific Command) का नाम बदलकर फिर से यूएस पैसिफिक कमांड (US Pacific Command) कर दिया है। ट्रंप के पहले कार्यकाल में ही US सैन्य कमान का नाम US-इंडो पैसिफिक कमान (INDOPACOM) किया गया था। अब वापस इसका नाम पहले वाला कर दिया है। ऑपरेशन सिंदूर, खाड़ी युद्ध, ट्रेड डील में वार्ता को लेकर भारत और अमेरिका के संबंधों में खटास आ गई है तो अमेरिका ने इसका नाम फिर से बदल दिया है। (पूरी खबर पढ़े)

 जहांगीर खान को लॉकअप से छुड़ाने की साजिश नाकामः पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में TMC नेता जहांगीर खान को छुड़ाने के कथित प्रयास के बाद बड़ा हंगामा सामने आया है. फलता इलाका मंगलवार को उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब गिरफ्तार जहांगीर खान को छुड़ाने के लिए उसकी पत्नी के नेतृत्व में भारी भीड़ ने थाने पर हमले की कोशिश की. मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m