Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (25 सितंबर 2026) की खबरों में Gen Z के साथ PM मोदी ने की ‘भजन क्लबिंग’; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल; अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रंका की मुश्किलें बढ़ीं; एन चंद्रशेखरन ही Tata Sons के बॉस रहेंगे प्रमुख रहा।

1. Gen Z के साथ PM मोदी ने की ‘भजन क्लबिंग’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 25 सितंबर को दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर हुआ। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी गुजराती और हिंदी भजनों के बीच खंजरी बजाते और गुनगुनाते नजर आए।

पढ़े पूरी खबर…….

2. ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लः दिल्ली से लेकर कोलकाता, हैदराबाद से लेकर गुवाहाटी और लखनऊ से लेकर पटना तक सड़क पर निकलकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन किया।

पढ़े पूरी खबर…….

3. अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रंका की मुश्किलें बढ़ीं

 सीजेपी नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रंका की भी मुश्किलें बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) आज आपराधिक रिट याचिका पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ तुरंत सुनवाई करने के राजी हो गई है। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की डिवीजन बेंच ने मामले को सुनवाई के लिए लिस्ट करने के लिए कहा है।

पढ़े पूरी खबर…….

4. एन चंद्रशेखरन ही Tata Sons के बॉस रहेंगे

एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ही टाटा संस (Tata Sons) के बॉस (चेयरमेन) बने रहेंगे। टाटा संस ने टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts) के प्रमुख नोएल टाटा (Noel Tata) की आपत्तियों को खारिज कर दिया है, जिसमें एन. चंद्रशेखरन को दोबारा चेयरमैन बनाने का विरोध हुआ था। कंपनी ने इसे कानूनी रूप से पूरी तरह सही माना है। कंपनी ने 24 सितंबर को नोएल टाटा को भेजे पत्र में कहा कि 17 सितंबर को निदेशक मंडल ने लागू कानून और कंपनी के Articles of Association के तहत बहुमत से चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति का फैसला किया था। टाटा संस ने अपने फैसले के समर्थन में तीन कानूनी राय का भी हवाला दिया है।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः

 मंदीप के भंडारी बने CBSE के नए चेयरपर्सनः केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कई वरिष्ठ नौकरशाहों के विभागों में फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत 2001 बैच के AGMUT कैडर के IAS अधिकारी मंदीप के भंडारी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। (पूरी खबर पढ़े)

ज्ञानेश कुमार को पद्म विभूषण देने की मांगः मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने उनके समर्थन में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव कराने तथा मतदाता सूची को दुरुस्त करने में ज्ञानेश कुमार की अहम भूमिका रही है। भट्टाचार्य ने यहां तक कहा कि CEC को कम से कम पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाना चाहिए। (पूरी खबर पढ़े)

SIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC में याचिकाः वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) में मतभेद पर ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद से देश में कोहराम मचा हुआ है. विपक्ष इसे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ( CEC Gyanesh Kumar) पर हमलावर है. विपक्ष ज्ञानेश कुमार को हटाने और गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है. इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के कथित एकतरफा फैसलों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की हुई है. (पूरी खबर पढ़े)

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m