Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (2 अक्टूबर 2026) की खबरों में पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, Vande Bharat चिनाब और अंजी पुल पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन से पहले स्थानीय लोगों का विरोध, PM मोदी से बातचीत में बोले कैप्टन स्मित, किसी को मरने नहीं दे सकता था प्रमुख रहा।

पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों की सराहना की है। पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने की जरूरत पर जोर देते रहे हैं और उनके पास ऐसा समाधान निकालने के अच्छे विचार हैं, जिसे दोनों पक्ष स्वीकार कर सकें।

पढ़े पूरी खबर…..

Vande Bharat चिनाब और अंजी पुल पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

Vande Bharat Train Speed: जम्मू-कश्मीर में भारतीय रेलवे ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस जम्मू-श्रीनगर रेल मार्ग पर स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब पुल और भारत के पहले केबल-स्टे रेलवे पुल अंजी पुल को 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पार करती नजर आई।

पढ़े पूरी खबर…..

शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन से पहले स्थानीय लोगों का विरोध

मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले स्थानीय लोगों की नाराजगी सामने आई है। लोगों का कहना है कि बार-बार होने वाले प्रदर्शनों और उससे जुटने वाली भीड़ के कारण इलाके की शांति, कारोबार और रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित होती हैं। CJP ने इसे अपने आंदोलन के दूसरे चरण का हिस्सा बताया है।

पढ़े पूरी खबर…..

PM मोदी से बातचीत में बोले कैप्टन स्मित, किसी को मरने नहीं दे सकता था

फ्लाईदुबई की दुबई-तेल अवीव उड़ान में को-पायलट के हमले में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉल पर बात की। पीएम मोदी ने मुश्किल हालात में उनकी हिम्मत, सूझबूझ और संयम की सराहना करते हुए कहा कि पूरा देश उनके लिए प्रार्थना कर रहा है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

मोहन भागवत का बड़ा बयान: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि भारत में धर्म और राष्ट्र को अलग-अलग करके नहीं देखा जा सकता। मुंबई में ऑल इंडिया विहार सेवा ग्रुप के 14वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र का उद्देश्य धर्म है और धर्म राष्ट्र को बनाए रखने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे पर निर्भर हैं और धर्म संकट में आने पर देश को भी उसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। (पढ़े पूरी खबर)

पाकिस्तान में PTI के प्रदर्शन पर सेना की सख्त चेतावनी: पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित देशव्यापी प्रदर्शनों और इस्लामाबाद की ओर लॉन्ग मार्च की तैयारियों के बीच सेना ने कड़ा रुख अपनाया है। पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने चेतावनी दी है कि 9 मई 2023 जैसी हिंसा दोहराने की किसी भी कोशिश से निर्णायक और सख्ती से निपटा जाएगा। (पढ़े पूरी खबर)

गांधी जयंती पर गरमाई सियासत: गांधी जयंती के मौके पर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर दिल्ली में हुए प्रदर्शन के बाद सियासी तापमान बढ़ गया है। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार तथा निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा। (पढ़े पूरी खबर)

UAE ने Flydubai Hijack Attempt को बताया ‘आतंकी घटना’: Flydubai Hijack Attempt: UAE ने दुबई से तेल अवीव जा रही Flydubai की फ्लाइट FZ1073 को हाईजैक करने की कोशिश को आतंकवाद से जुड़ी घटना बताया है। UAE के राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार अनवर गर्गश ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और पेशेवर रवैये की जमकर सराहना की। (पढ़े पूरी खबर)

एक्टर डीनो मोरिया गिरफ्तार: एक्टर डीनो मोरिया शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार होने की खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह वे कमिश्नर ऑफिस पहुंचे, जहां मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) के सामने उनकी पेशी हुई। मामला मीठी नदी डीसिल्टिंग स्कैम का है। दावा है कि राज्य में नदियों की सफाई के नाम पर हुए 65 करोड़ रुपए का गबन हुआ। (पढ़े पूरी खबर)

आइजोल के पास दर्दनाक सड़क हादसा: मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में केंद्र सरकार के तीन अधिकारियों की मौत हो गई। हादसा आइजोल से करीब 30 किलोमीटर दक्षिण में सताएक गांव के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। (पढ़े पूरी खबर)

पुतिन ने ‘नाटो’ को धमकी दीः Vladimir Putin threatens NATO: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ‘नाटो’ को धमकी दी है।नाटो देशों को चेतावनी देते हुए पुतिन ने कहा कि रूस किसी यूरोपीय देश पर हमला करने की योजना नहीं बना रहा है। लेकिन अगर रूस पर हमला होता है, तो हम अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास मौजूद सभी हथियारों समेत परमाणु बम का भी इस्तेमाल करेंगे। पुतिन ने यह भी कहा कि रूस के पास कुछ ऐसे हथियार हैं, जो दुनिया के किसी दूसरे देश के पास नहीं हैं। पुतिन ने यह बातें गुरुवार को मॉस्को में हुए वाल्दाई फोरम में कही। (पढ़े पूरी खबर)

NCERT Syllabus में फिर बदलावः NCERT Class 9th Syllabus Change: एक बार फिर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद यानी एनसीईआरटी ने अपनी सिलेबस में बदलाव किया है। एनसीईआरटी ने 9वीं क्लास के सोशल साइंस विषय में ये बदलाव किया है। NCERT ने 9वीं क्लास से रूसी और फ्रांसीसी क्रांति चैप्टर को हटा दिया है। इसकी जगह 7वीं सदी का भारत और रानी अब्‍बक्‍का चैप्टर को जोड़ा है। (पढ़े पूरी खबर)

ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर यूसुफ पठान भड़के: Yusuf Pathan Angry On Demand Bharat Ratna for Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने मांग पर यूसुफ पठान भड़क गए हैं। टीएमसी और ममता बनर्जी के बागी नेता ने अपनी ही पार्टी नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया यानी एनसीपीआई (NCPI) लताड़ लगाई है। पठान ने अपने नाम से किसी पत्र से इनकार करते हुए सबूत और पत्र की कॉपी सार्वजनिक करने की मांग की। (पढ़े पूरी खबर)

स्मित मछार के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी: दुबई से इजराइल जा रही फ्लाईदुबई (flydubai) की फ्लाइट को हाईजैक करने और क्रैश करने से बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की पूरी दुनिया मुरीद हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक तारीफों के पल बांधे हैं। इस कांड को ओमान के को-पायलट ने अंजाम दिया था। इससे इसके पीछे ईरान की साजिश का अंदेशा अमेरिका और इजराइल ने जताया है। अब स्मित मछार के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि टेंशन ना लें, इस्लामी जिहादियों को बहुत बुरा मारूंगा। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m