Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (19 जुलाई 2026) की खबरों में अस्पताल से सोनम वांगचुक का देश के नाम संदेश, भारत ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च करने वाला दुनिया का तीसरा देश, अनिल अंबानी के ADA ग्रुप पर CBI ने 15 जगहों पर की छापेमारी, BPCL ने लॉन्च की ‘Bharatgas Lite ZIP’ प्रमुख रहा।

अस्पताल से सोनम वांगचुक का देश के नाम संदेश

Sonam Wangchuk Message From Hospital: सोनम वांगचुक इस समय दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के होने ‘चलो संसद’ मार्च को लेकर सोनम वांगचुक ने अस्पताल से देश के नाम संदेश दिया है। सोनम वांगचुक ने अपनी पत्नी गीतांजलि जे अंग्मो के जरिए यह संदेश भेजा है।

पढ़े पूरी खबर…..

भारत ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च करने वाला दुनिया का तीसरा देश

श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से Vikram-1 रॉकेट ने 18 जुलाई, शनिवार को जैसे ही आसमान का सीना चीरते हुए अंतरिक्ष में कदम रखा, वैसे ही भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर ने एक नया इतिहास रच दिया. कई दशकों तक, भारत में स्पेस एक्सप्लोरेशन का काम सिर्फ सरकारी संस्था ISRO ही करती थी. लेकिन अब दो वैज्ञानिकों रिस्क लेकर भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान का इतिहास बदल दिया.

पढ़े पूरी खबर…..

अनिल अंबानी के ADA ग्रुप पर CBI ने 15 जगहों पर की छापेमारी

CBI ने रिलायंस एडीए ग्रुप से जुडे़ मामलों में दिल्ली और मुंबई सहित करीब 15 जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है. जांच के दायरे में है रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस और रिलायंस होम फाइनेंस से जुडे़ मामले. CBI के अनुसार पब्लिक सेक्टर के बैंकों और एलआईसी को करीब 27337 करोड़ रुपये का कथित नुकसान हुआ है. CBI के अनुसार छापेमारी के दौरान रिलायंस एडीए समूह से जुड़ी 23 परस्पर संबद्ध संस्थाओं को जांच के दायरे में लिया गया.

पढ़े पूरी खबर…..

BPCL ने लॉन्च की ‘Bharatgas Lite ZIP’

BPCL ने एक प्रीमियम एलपीजी उत्पाद भारतगैस लाइट ज़िप लॉन्च किया है. इसके तहत ग्राहकों को हल्का, जंग-रोधी और पारदर्शी कंपोजिट गैस सिलेंडर, तुरंत नया कनेक्शन और एक्सप्रेस डिलीवरी की सुविधा मिलेगी. यह सेवा मुंबई में लॉन्च हुई है और 15 अगस्त, 2026 तक 24 राज्यों के 100 शहरों में शुरू किया जाएगा. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक जगह से दूसरी जगह ले जाना. काफी हल्का होने के कारण बहुत ही आसान है.

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

पाकिस्तान ने फिर जारी किया NOTAM: पहलगाम हमले के बाद लागू किए गए विमानन प्रतिबंधों को जारी रखते हुए, पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को 23 अगस्त तक बंद रखने की अवधि बढ़ा दी है. पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (PAA) ने शनिवार को जारी नोटिस टू एयरमैन (NOTAM) में कहा कि भारतीय पंजीकरण वाले सभी विमान और सैन्य उड़ानें 23 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी. (पढ़े पूरी खबर)

एस्ट्रोलाजर अशोक खरात के खिलाफ ED की चार्जशीट: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नासिक के ज्योतिषी अशोक खरात, उनकी पत्नी कल्पना खरात और चार अन्य के खिलाफ मनी-लॉन्ड्रिंग केस में मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट फाइल की। खरात पर आरोप है कि उन्होंने कथित लॉन्ड्रिंग ऑपरेशन चलाने के लिए लोगों की आध्यात्मिक आस्था का फायदा उठाया। इस केस के सिलसिले में, ED ने लगभग 37 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की। (पढ़े पूरी खबर)

सोनम वांगचुक मामला: दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से किसी निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग वाली याचिका खारिज किए जाने के बाद उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश (CJI) से मामले की तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए सोमवार को इस पर सुनवाई कराने का अनुरोध किया है। (पढ़े पूरी खबर)

राहुल गांधी और खरगे ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी: Rahul Gandhi and Mallikarjun Kharge Wrote Letter to PM Modi: संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत 20 जुलाई से होगी। उससे पहले विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार पर दबाव बनाने और घेरने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी के तहत राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले (Ram temple offering theft case) में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है। साथ ही प्रधानमंत्री की पूरे मामले में चुप्पी पर सवाल उठाते हुए बड़ी मांग कर डाली है। (पढ़े पूरी खबर)

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर दिल्ली में VHP की गोपनीय बैठक: VHP Holds Secret Meeting In Delhi: अयोध्या स्थित राम मंदिर चढ़ावे चोरी मामले (Ram temple offerings theft case) ने पूरे देश को झकझोर दिया है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच दिल्ली में दो दिवसीय विश्व हिंदू परिषद यानी विहिप की गोपनीय बैठक हो रही है। इस गोपनीय बैठक में 200 से ज्यादा पदाधिकारी जुटे हैं। संगठन के शीर्ष नेतृत्व समेत कई वरिष्ठ नेता इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। बैठक सोमवार तक चलेगी, जिसमें राम मंदिर दान विवाद का पटाक्षेप, आगे की रणनीति, अन्य मंदिरों में दान प्रबंधन की खामियों को दूर करने का रोडमैप और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत मंथन होगा। (पढ़े पूरी खबर)

सोनम वांगचुक निजी अस्पताल में नहीं होंगे शिफ्ट: 20 दिनों से शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षाविद सोनम वांगचुक को शनिवार के दिन दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया। उन्हें सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए उनकी पत्नी ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसे खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा है कि, फिलहाल निजी अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद सरकार ने उन्हें अस्पताल में ले जाने का फैसला किया, तो इस कार्रवाई को मनमाना नहीं कहा जा सकता। बता दें, वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है, इसलिए वांगचुक को निजी अस्पताल में भर्ती किया जाए। (पढ़े पूरी खबर)

सीधे 18 हजार भारतीय होंगे डिपोर्ट: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ डिपोर्टेशन अभियान को और तेज कर दिया है। इस कार्रवाई के दायरे में करीब 18 हजार अनडॉक्युमेंटेड (बिना वैध दस्तावेज) भारतीय भी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ट्रम्प प्रशासन एक बार फिर सैन्य विमानों के जरिए डिपोर्टेशन की तैयारी कर रहा है, जो उसकी सख्त इमिग्रेशन नीति का प्रमुख हिस्सा बन चुका है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m