Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (12 सितंबर 2026) की खबरों मेंईरान युद्ध खत्म होते ही क्रैश होगा कच्चे तेल का भाव?,मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट की बैठक, BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा को सर्वसम्मति से मंजूरी, ब्रिक्स की सदस्यता के लिए पाकिस्तान एंट्री को बेताब प्रमुख रहा।

ईरान युद्ध खत्म होते ही क्रैश होगा कच्चे तेल का भाव?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट के संकेत दिए हैं। आयरलैंड के प्रधानमंत्री मिशेल मार्टिन के साथ बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध बहुत जल्द खत्म हो सकता है और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में Crude Oil Price तेजी से नीचे आ सकता है।

पढ़े पूरी खबर…..

मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट की बैठक

PM Modi Xi Jinping Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच BRICS दिल्ली 2026 के दौरान करीब 50 मिनट तक द्विपक्षीय बैठक हुई। गलवान टकराव के बाद दोनों नेताओं की यह पहली औपचारिक द्विपक्षीय मुलाकात रही। बैठक में भारत-चीन संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

पढ़े पूरी खबर…..

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा को सर्वसम्मति से मंजूरी

BRICS Summit 2026 के समापन सत्र में नई दिल्ली घोषणा (New Delhi Declaration) को सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा का मसौदा सदस्य देशों के सामने रखा और आपत्तियों पर सहमति मांगी। किसी भी देश की ओर से विरोध नहीं होने के बाद इसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

पढ़े पूरी खबर…..

ब्रिक्स की सदस्यता के लिए पाकिस्तान एंट्री को बेताब

पाकिस्तान ब्रिक्स का सदस्य बनने के लिए मरा जा रहा है, पर उसकी राह में जो सबसे बड़ा दीवार बनकर खड़ा है वो भारत है. पाकिस्तान ने भी ब्रिक्स की सदस्यता के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक उसका आवेदन मंजूर नहीं हुआ है. भारत ने इसका विरोध भी किया था. BRICS में नए सदस्यों को शामिल करने का फैसला आम सहमति से होता है. लेकिन भारत के वीटो की वजह से उसकी नहीं चली.

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

मनोज जरांगे का बड़ा ऐलान: मुंबई: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे ने एक बार फिर मुंबई में बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। जरांगे ने शनिवार को कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ 19 सितंबर से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे। यह आंदोलन ऐसे समय में होने जा रहा है, जब महाराष्ट्र में 14 से 25 सितंबर तक गणपति उत्सव मनाया जाएगा। (पढ़े पूरी खबर)

बाब अल-मंदेब से सटे मोखा पर हूतियों ने किया कब्जा: यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सेना के बीच संघर्ष तेज हो गया है. यमन में हूतियों के मोखा में बढ़ते कब्जे के बाद सऊदी अरब ने विद्रोहियों के कब्जे वाले मोखा एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया. शुक्रवार को सऊदी हवाई हमलों ने यमन के उस बंदरगाह शहर मोखा के एयरपोर्ट को निशाना बनाया, जिस पर हाल ही में ईरान समर्थित विद्रोहियों ने कब्ज़ा किया था. ईरान ने सऊदी नाकाबंदी खत्म करने और दोनों पक्षों के बीच बातचीत फिर शुरू करने की अपील की है. (पढ़े पूरी खबर)

ब्रिक्स सम्मेलन पर अमेरिकी मीडिया को लगी सबसे ज्यादा मिर्ची: BRICS Summit 2026: भारत में आयोजित हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन जिसकी मेजवानी भारत कर रहा है, में 21 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. इतने बड़े शिखर सम्मेलन पर पूरी दुनिया की नजर होना तो स्वाभाविक है. इस समिट को अमेरिका समेत दुनिया भर के देशों में चर्चा मिल रही है. इस बीच अमेरिका के नामी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी ब्रिक्स समिट पर दो रिपोर्ट छापी हैं. (पढ़े पूरी खबर)

जिनपिंग के भारत दौरे से पहले चाइना सदर्न एयरलाइंस ने किया ऐलान: भारत और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी आबादी वाले देश के आपसी रिश्तें एक बार फिर पटरी पर लौटते नजर आ रहे हैं. इसका साफ जीता जागता उदाहरण है भारत और चीन के बीच हवाई संपर्क बहाली की प्रक्रिया का घोषणा होना. चाइना सदर्न एयरलाइंस 21 सितंबर से छह साल बाद ग्वांगझू-नई दिल्ली के बीच नियमित यात्री उड़ान सेवा फिर से शुरू करने जा रही है. जिनपिंग के भारत आने से पहले ही चीन की एक एयरलाइन ने नई दिल्ली के लिए डायरेक्ट फ्लाइट चलाने की घोषणा की है. (पढ़े पूरी खबर)

BRICS में नहीं बुलाने पर बांग्लादेश दिखाया असली रूप: भारत 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. बांग्लादेश और भारत के रिश्तों को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है. ढाका ने कहा है कि उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर निमंत्रण नहीं मिला, जबकि भारत ने उन्हें BIMSTEC चेयरमैन के रूप में बुलाया है. बांग्लादेश की सत्तारूढ़ BNP ने भारत के साथ हुए 101 समझौतों और MoUs की समीक्षा शुरू करने की बात कही है. स्पष्ट रूप से कहा जाए तो ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत द्वारा बांग्लादेश को नहीं बुलाए जाने पर उसे बहुत ही ज्यादा मिर्ची लग गयी है. (पढ़े पूरी खबर)

ईरान-UAE के बीच विवाद के बावजूद संयुक्त घोषणा पर बनी सहमति: BRICS Summit 2026: भारत की अध्यक्षता में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन में बड़ी कूटनीतिक सफलता हासिल हुई है। समूह के सभी सदस्य देशों ने संयुक्त घोषणा पत्र (New Delhi Declaration) पर सर्वसम्मति से सहमति जताई है। खास बात यह है कि घोषणा में किसी देश का नाम लिए बिना सभी प्रकार की आक्रामकता की निंदा की गई है। वैश्विक स्तर पर जारी युद्ध और बढ़ते मतभेदों के बीच इसे भारत की महत्वपूर्ण कूटनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। (पढ़े पूरी खबर)

IRCTC ने तोड़ा अपना पिछले साल का रिकॉर्ड: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने टिकट बुकिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 7 सितंबर को एक ही दिन में रिकॉर्ड 20,06,353 टिकट बुक कर इतिहास रचा है. ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब कुल आरक्षणों का 89 प्रतिशत हो गई है, जिससे भारतीय रेलवे नए मिसाल स्थापित कर रहा है. त्योहारों के सीजन में एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के तहत बढ़ी बुकिंग को इस रिकॉर्ड की बड़ी वजह बताया जा रहा है. (पढ़े पूरी खबर)

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का दो दिवसीय मणिपुर और दार्जिलिंग दौरा: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर शुक्रवार को मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इंफाल में राज्यपाल और CM से मिलकर भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की. राजदूत सर्जियो गोर ने मणिपुर की प्राचीन राजधानी कांगला किले और महिलाओं द्वारा संचालित बाजार ख्वाइरामबंद कैथल का दौरा किया. (पढ़े पूरी खबर)

Fortune India Top-100: Business Desk – Fortune India Top-100 : फॉर्च्यून इंडिया ने देश के टॉप-100 अमीर उद्योगपतियों की नई लिस्ट जारी की है। इस बार देश के सबसे अमीर दो उद्योगपतियों मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी की संपत्ति में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दोनों की कुल संपत्ति सालभर में 1.41 लाख करोड़ रुपए कम हुई है। इसके बावजूद मुकेश अंबानी पहले और गौतम अडाणी दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। (पढ़े पूरी खबर)

साझा घोषणापत्र पर बनी सहमति: नई दिल्ली: भारत की मेजबानी में नई दिल्ली में BRICS Summit 2026 का आगाज हो गया है। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में भारत के अलावा रूस, चीन, ब्राजील समेत BRICS के अन्य सदस्य देशों के शीर्ष नेता हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन के बीच बड़ी खबर सामने आई है कि सदस्य देश एक साझा घोषणापत्र (Joint Declaration) जारी करने पर सहमत होते दिख रहे हैं। (पढ़े पूरी खबर)

भारत की धरती से ईरानी राष्ट्रपति ने दिया कड़ा संदेश: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम से अमेरिका जैसी महाशक्ति को बड़ा संदेश दिया है. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत में अमेरिका को लेकर मसूद पेजेश्कियान ने अपना रुख एक बार फिर से साफ किया. उन्होंने कहा कि ईरान किसी दबाव, धौंस या अहंकार के सामने झुकने वाला नहीं है. अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा. (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m