MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज बुधवार 13 मई को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
लाडली बहनों के खाते में पहुंची 36वीं किस्त
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने लाडली बहनों के खातों में 36वीं किस्त ट्रांसफर कर दी है। उन्होंने नरसिंहपुर जिले से बहनों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नरसिंहपुर जिले को 296 करोड़ रुपये के 40 विकास कार्यों की सौगात भी दी हैं। पढ़ें पूरी खबर…
MP में UCC लागू करने की कवायद शुरू
मध्यप्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए बनाई गई जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की कमेटी की पहली बैठक हुई। बैठक में प्रदेश की सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं पर चर्चा की गई। खासकर आदिवासी समाज की परंपराओं और नियमों को समझने पर जोर दिया गया। अब कमेटी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों से बातचीत करेगी और उनकी राय लेगी। पढ़ें पूरी खबर…
PCC चीफ जीतू पटवारी समेत 20 के खिलाफ FIR
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ गई है। पन्ना टाइगर रिजर्व ने PCC चीफ समेत 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगा है। पढ़ें पूरी खबर…
मशहूर फिटनेस स्टार Ashton Hall की शूटिंग में बवाल
सोशल मीडिया की दुनिया के मशहूर फिटनेस स्टार एश्टन हॉल की रील शूटिंग के दौरान ग्वालियर शहर की सड़कों पर जमकर बवाल हो गया। कटोराताल हॉस्पिटल रोड पर बिना अनुमति शूटिंग करने की वजह से आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यहां तक कि एम्बुलेंस भी ट्रैफिक में फंस गई। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने शूटिंग रुकवाई और टीम को समझाइश देकर रवाना किया। खास बात ये है कि एश्टन हॉल ग्वालियर के देसी कंटेंट क्रिएटर योगेंद्र कुशवाह से मिलने भारत पहुंचे हैं, जिनकी देसी स्टाइल रील्स इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थीं। पढ़ें पूरी खबर…
13089 चयनित प्राथमिक शिक्षकों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने 13089 चयनित प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 की विवादित मेरिट सूची पर कड़ा रुख अपनाते हुए अब नए सिरे से मेरिट लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मामला उन अभ्यर्थियों को दिए गए 5 प्रतिशत बोनस अंकों से जुड़ा है, जिन्होंने खुद को RCI यानी भारतीय पुनर्वास परिषद से मान्यता प्राप्त विशेष शिक्षा डिप्लोमा धारक बताया था। याचिका में आरोप लगाया गया कि बड़ी संख्या में ऐसे उम्मीदवारों को भी बोनस अंक दे दिए गए, जो इस श्रेणी के लिए पात्र ही नहीं थे। पढ़ें पूरी खबर…
पुरानी पेंशन योजना पर बड़ी खबर
पुरानी पेंशन योजना यानी OPS को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ग्वालियर हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में साफ कहा है कि अगर किसी कर्मचारी की नियुक्ति 1 जनवरी 2005 से पहले हो चुकी है, तो उसे पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। भले ही उसने वैध कारणों से बाद में जॉइन किया हो। करीब 15 साल से लंबित इस मामले में कोर्ट का यह फैसला हजारों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
CBSE 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी
सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा बारहवीं की मुख्य परीक्षा 2025 -26 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही भोपाल के 9 हजार 399 समेत मध्यप्रदेश के 80 हजार 454 छात्रों और देशभर के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, डिजि लॉकर और उमंग ऐप के जरिए आसानी से देख सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर…
केन-बेतवा परियोजना के विरोध में बवाल
छतरपुर जिले में केन बेतवा लिंक परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया। गांव वालों का आरोप है कि टीम ने एक आदिवासी का मकान ढहा दिया, जिससे परिवार समेत मलबे में दबने से लोग घायल हो गए। इससे नाराज होकर भीड़ उग्र हो गई। वहीं एक वीडियो भी सामने आया है, जिससे पूरा मामला संदिग्ध हो गया है। पढ़ें पूरी खबर…
मार्कफेड भी RTI के दायरे में
एमपी हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने एक अहम फैसले में साफ कर दिया है कि मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) भी सूचना के अधिकार यानी RTI एक्ट के दायरे में आएगा। हाईकोर्ट ने राज्य सूचना आयोग के आदेश को सही ठहराते हुए मार्कफेड की याचिका खारिज कर दी। मामला तब सामने आया जब मार्कफेड ने राज्य सूचना आयोग के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उसे “सार्वजनिक प्राधिकरण” मानते हुए आवेदक को जानकारी देने के निर्देश दिए गए थे। पढ़ें पूरी खबर…
पूर्व जज की बहू की संदिग्ध मौत
राजधानी भोपाल में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की बहू पूर्णिमा शर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने इसे सुसाइड बताया है। वहीं मृतिका के भाई ने कुछ और ही बात बताई है। मामला कटारा हिल्स थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
ग्वालियर में मीजल्स की दस्तक
ग्वालियर में मीजल्स बीमारी ने दस्तक दी हैं। शहर के जयारोग्य अस्पताल में आठ बच्चों को भर्ती कराया गया है। जिसमें एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाल रोग विभाग में संदिग्ध लक्षणों के आधार पर बच्चों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सभी बच्चे अलग-अलग इलाकों से आने के चलते संक्रमण फैलने का खतरा है। पढ़ें पूरी खबर…
पढ़ें पूरी खबर…

