MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शुक्रवार 15 मई को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

भोजशाला केस में हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

भोजशाला (Bhojshala) विवाद को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने भोजशाला को मंदिर घोषित कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि भोजशाला संस्कृत शिक्षा का केंद्र रहा है। इस आदेश के बाद भोजशाला में अब सिर्फ पूजा होगी। पढ़ें पूरी खबर…

अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

मध्यप्रदेश में अवैध खनन मामले में एक बार फिर सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा- ” चंबल अभ्यारण में बिना नंबर के कैसे दौड़ रहे वाहन”। कोर्ट ने राजस्थान सरकार को भी फटकार लगाते हुए कहा- “अवैध खनन रोकने के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठाया”। पढ़ें पूरी खबर…

मुख्यमंत्री ने “सिंहस्थ-2028” की तैयारियों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह उज्जैन दौरे पर रामघाट पहुंचे, जहां उन्होंने “सिंहस्थ-2028” को लेकर चल रहे नवीन निर्माण कार्यों, चौड़ीकरण एवं शिप्रा नदी के घाटों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने डॉ यादव ने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर…

जून में एमपी आ सकते हैं राहुल गांधी

मध्य प्रदेश कांग्रेस की सबसे बड़ी कमजोरी उसका संगठन है और इसे मजबूत करने के लिए वह लगातार जुटी हुई है। कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के जरिये जिला अध्यक्ष चुने फिर उनके कामकाज का आंकलन किया जा रहा है। जिसकी मॉनिटरिंग खुद राहुल गांधी कर रहे हैं। संगठन की समीक्षा करने के लिए राहुल गांधी फिर अगले महीने एमपी आ सकते हैं। एमपी कांग्रेस इसकी तैयारियों में जुटी हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

मध्य प्रदेश में बिजली खरीद समझौतों पर सख्ती

मध्य प्रदेशमें बिजली खरीद समझौतों यानी MOU को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। अब मध्यप्रदेश में किसी भी लॉन्ग टर्म या मध्यकालीन बिजली खरीद और बिजली सप्लाई से जुड़े एमओयू कैबिनेट की पूर्व मंजूरी के बिना लागू नहीं किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…

मॉडल से साध्वी बनीं हर्षानंद गिरि ने बांटी तलवारें

उज्जैन शहर के लक्ष्मीपुरा क्षेत्र में आयोजित सात दिवसीय देवी प्रवचन एवं महानुष्ठान कार्यक्रम के समापन पर मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया उर्फ साध्वी हर्षानंद गिरि एक बार फिर चर्चा में है। कार्यक्रम के अंतिम दिन दिए गए उनके बयानों ने धार्मिक और सामाजिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। पढ़ें पूरी खबर…

भोपाल में पेट्रोल 109 रुपए पार

मध्य प्रदेश में आम आदमी को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। गैस सिलेंडर महंगा होने के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल पर 3.14 रुपए और डीजल पर 3.11 रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए हैं। नई दरें देर रात से लागू हो गई हैं। राजधानी भोपाल में पेट्रोल 109.70 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.98 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर…

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ोतरी को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

भारत में चार राज्यों के चुनाव के बाद जिस तरीके से महंगाई को लेकर माहौल बना हुआ है और इस माहौल को देखते हुए इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश में महिला कांग्रेस के बैनर तले पेट्रोल पंप पर महिलाओं के द्वारा प्रदर्शन किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

छतरपुर में फिर हुआ पुलिस टीम पर हमला

छतरपुर जिले में एक बार फिर पुलिस की टीम पर हमला हुआ है। ढोड़न गांव के ग्रामीणों ने जमकर पत्थर बरसाए। वहीं पुलिस ने बचाव में आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना के बाद केन बेतवा लिंक परियोजना बांध निर्माण कार्य ठप्प हो गया है। वहीं पथराव मामले में अमित भटनागर, दिव्या अहिरवार समेत 150 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर…

तरबूज खाने के बाद एक की मौत

श्योपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां तरबूज खाने के बाद पिता-पुत्र की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग से जूझ रहा है। तरबूज में केमिकल होने की आशंका जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

अनूपपुर में डबल मर्डर से सनसनी

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में एक महिला और पुरुष की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। 26 वर्षीय सुरेंद्र सोनी का शव सड़क किनारे मिला जबकि 45 वर्षीय लल्ली बाई गोंड का शव घर के अंदर खून से लथपथ मिली है। दोनों पड़ोसी थे। नगर पालिका बिजुरी के वार्ड क्रमांक 7 में शुक्रवार सुबह शव देखने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पढ़ें पूरी खबर…

टीकमगढ़ और पन्ना जिले में पांच की मौत

मध्य प्रदेश में सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। टीकमगढ़ में अलग-अलग जगह हुए हादसों में 3 लोगों की जान चली गई। वहीं पन्ना में 2 दोस्तों ने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m