MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज रविवार 17 मई को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
पहली किरण के साथ गर्भगृह में विराजमान हुईं मां वाग्देवी
भोजशाला में आज सूर्योदय की पहली किरण के साथ मां वाग्देवी को गर्भगृह में विराजित हुईं। भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा सिर पर मां की तस्वीर लेकर आए। अखंड ज्योत को भोजशाला में लाया गया। वहीं 7 जोड़ों ने नवग्रह की पूजा की। यज्ञ कुंड को फूलों से सजाकर बसंत पंचमी की तरह उत्सव मनाया गया। पढ़ें पूरी खबर…
MP में फिजूलखर्ची पर सख्ती
मध्यप्रदेश सरकार अब फिजूलखर्ची पर सख्त नजर आ रही है। सरकारी विभागों में कंप्यूटर, प्रिंटर और दूसरे आईटी उपकरणों की खरीदी पर पहली बार खर्च की सीमा तय कर दी गई है। अब जरूरत से ज्यादा खरीदी करना आसान नहीं होगा। अब साल भर में एक करोड़ रुपये से अधिक की खरीदी के लिए उच्च स्तर से मंजूरी लेना जरूरी होगा। सरकार का मानना है कि इससे सरकारी खर्चो पर नियंत्रण लगेगा और खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी। पढ़ें पूरी खबर…
पूर्व IAS नियाज खान की ‘सॉलिड सलाह’
अपने बयानों के लिए चर्चित मध्यप्रदेश के पूर्व आईएएस नियाज खान एकबार फिर चर्चा में है। इसबार उन्होंने लव जिहाद को लेकर मुस्लिम युवकों को नसीहत दी है। पूर्व आईएएस नियाज खान की मुस्लिम लड़कों को सलाह है कि मुस्लिमों के प्यार पर लव जिहाद का पहरा है। पढ़ें पूरी खबर…
निष्क्रिय और खराब परफॉर्मर वाले जिला अध्यक्षों की होगी छुट्टी!
मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। प्रदेश में निष्क्रिय और खराब परफॉर्मर वाले जिला अध्यक्षों की छुट्टी हो सकती हैं। इसे लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) रिपोर्ट तैयार कर रहा है। रिपोर्ट के बाद चर्चा होगी। इसके बाद वन टू वन चर्चा के बाद एक्शन होगा। पढ़ें पूरी खबर…
MP कांग्रेस का ‘यूथ मिशन’
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एमपी कांग्रेस ने ‘यूथ मिशन’ को लेकर बड़ी बैठक की। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की मौजूदगी में 5 घंटे चले मंथन में 40 फीसदी युवा वोटर्स को टारगेट करने की रणनीति बनी। जयवर्धन सिंह, हेमंत कटारे सहित कई युवा विधायक शामिल रहे। पढ़ें पूरी खबर…
रतलाम में राजधानी एक्सप्रेस बनी ‘आग का गोला’
रतलाम में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन आग का गोला बन गई। AC कोच में शॉर्ट सर्किट की वजह से यह बड़ा हादसा हुआ। आग ने दो बोगियों को चपेट में ले लिया। जिसके बाद उसमें मौजूद 65 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रतलाम से ART/ARME घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। पढ़ें पूरी खबर…
देवास में 3 मजदूरों की मौत
देवास जिले के सोनकच्छ रोड पर बैराखेड़ी के पास स्थित 90 डिग्री के खतरनाक अंधे मोड़ पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बैराखेड़ी फाटे की तरफ से आ रहा आयशर ट्रक (MP 09 GG 3681) अनियंत्रित होकर बैराखेड़ी के मोड पर पलट गया। उसमें सवार 5 मजदूर प्याज की भारी बोरियों के नीचे दब गए। जिसमें 3 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई और 2 गंभीर घायल हो गए जिनका इलाज जारी है। पढ़ें पूरी खबर…
महाकाल दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं से मारपीट
धर्म नगरी उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास स्थित गुदरी चौराहा क्षेत्र के सतगुरु रेस्टोरेंट में एक बार फिर श्रद्धालुओं और स्टाफ के बीच विवाद ने हंगामा खड़ा कर दिया। राजस्थान के भीलवाड़ा से महाकाल दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें खराब खाना परोसा गया, जिसके बाद शिकायत करने पर विवाद बढ़ गया और मामला सड़क तक पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर…
साध्वी ने किया आत्मदाह का प्रयास
उज्जैन के काल भैरव क्षेत्र स्थित गढ़कालिका मंदिर में रविवार दोपहर 12 बजे आरती के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। विवाद महामंडलेश्वर साध्वी श्री श्री 1008 काली नंद गिरी, किन्नर अखाड़ा तेलंगाना एवं मंदिर के पुजारी गार्ड के बीच हुआ। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पढ़ें पूरी खबर…
पूर्व रिटायर्ड जज की बहू के सुसाइड केस में बड़ा खुलासा
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा सुसाइड केस में एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम में बड़ी अनदेखी की गई है। ट्विशा ने जिस पट्टे से फंदा लगाया था, उसके इंस्पेक्शन के बिना ही पोस्टमार्टम किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

