MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शनिवार 23 मई को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. मोहन ने 6 लाख सहायता राशि देने का किया ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23 मई को सीधी जिले के ग्राम कसिहवा में शॉर्ट सर्किट से हुए एक हादसे में तीन बच्चों की मृत्यु हो जाने की घटना का त्वरित संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा है कि घटना अत्यंत ही दुखद एवं हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर ईश्वर से दिवगतों को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

UCC का मुस्लिम समाज ने किया विरोध

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू करने को लेकर सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति ने जनसंवाद और सुझाव लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत इंदौर से हुई, जहां जाल सभागृह में आयोजित की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

 CM राइज स्कूल के प्राचार्य के घर 1 करोड़ की चोरी

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास नगर से चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक सीएम राइज स्कूल (CM Rise School) के प्राचार्य के घर को निशाना बनाकर अज्ञात शातिर चोरों ने करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और 10 लाख रुपये की नगदी पार कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि जब चोर इस बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे थे, तब पीड़ित पति-पत्नी पास के ही दूसरे कमरे में सो रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर

Twisha Sharma Death Case: 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया पति समर्थ सिंह

राजधानी के चर्चित एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में शनिवार को आरोपी पति समर्थ सिंह को पुलिस ने भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। इसके साथ ही ट्विशा के परिजनों की ओर से दायर आवेदन पर कोर्ट ने समर्थ का पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश भी जारी किए हैं, ताकि वह जांच के दौरान देश छोड़कर बाहर न जा सके। यहां पढ़ें पूरी खबर

पत्नी की मौत का दर्द नहीं झेल पाया पति, 2 दिन बाद फांसी लगाकर दे दी जान

ग्वालियर के कुंज विहार कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नवविवाहित पत्नी की मौत के सदमें में पति ने भी आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

कॉकरोच जनता पार्टी पर भाजपा का हमला

मध्य प्रदेश के शिवपुरी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने तथाकथित “कॉकरोच जनता पार्टी” पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सिर्फ एक बयान के बाद उपजा फितूर है और ऐसी पार्टियों का समाज में कोई स्थायी वजूद नहीं होता। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इसे एक बयान से उपजा मामला बताते हुए कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री के साथ विकसित भारत 2047 के संकल्प में जुड़ी हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

BJYM जिला अध्यक्ष और हिस्ट्रीशीटर के बीच जमकर चले लात-घूंसे

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मंडरिया स्थित एक ढाबे का बताया जा रहा है, जहां देर रात भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा और उनके साथियों की जिले के एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे और बेल्ट चले। यहां पढ़ें पूरी खबर

शादी के महज 13 दिन बाद नई-नवेली दुल्हन की हत्या

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजरी में नवविवाहिता बहू को उसके जेठ ने कुल्हाड़ी से क्रूर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान सरिता मरकाम (नवविवाहिता) के रूप में हुई है। उसका विवाह मात्र 10 मई को हुआ था। शादी के सिर्फ 13 दिन बाद शुक्रवार की सुबह यह दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां पढ़ें पूरी खबर

सरकारी रेडियोग्राफर निकला फर्जी MBBS डिग्री रैकेट का मास्टरमाइं

स्वास्थ्य विभाग और शासकीय नियुक्तियों में फर्जीवाड़े को लेकर सीहोर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिलकिसगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रेडियोग्राफर हीरा सिंह कौशल ही फर्जी डिग्रियां बनाने और बेचने वाले रैकेट का मास्टरमाइंड निकला है। मामला उजागर होने के बाद आरोपी रेडियोग्राफर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। ​दमोह पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर मुख्य आरोपी हीरा को कोर्ट में पेश कर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

जबलपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

अहमदाबाद से रांची जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट की शनिवार को जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह फैसला फ्लाइट में सवार एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद लिया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान यात्री ने दम तोड़ दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m