MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज रविवार 31 मई को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुजालपुर के लिए खोला पिटारा

आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले, खासकर उसके शुजालपुर की सूरत ही बदल जाएगी। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 31 मई को इस जिले के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। उन्होंने यहां 388 करोड़ लागत से 43 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इनमें शुजालपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज-हॉस्पिटल और 4 सांदीपनि विद्यालय शामिल हैं। इस मौके पर सीएम यादव ने कांग्रेस और कांग्रेसियों को जमकर आड़े हाथों लिया। पढ़ें पूरी खबर…

एमपी कांग्रेस लागू करेगी ‘ट्राइबल फॉर्मूला’

मध्यप्रदेश में चुनावी शंखनाद से काफी पहले ही राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गई है। विधानसभा चुनाव 2023 में मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस पूरी तरह ‘मिशन 2028’ के मोड में आ चुकी है। आदिवासियों को दोबारा अपने पाले में लाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने एक बड़ा दांव खेलते हुए ‘ट्राइबल फॉर्मूला’ लागू करने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर…

बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय एक बार फिर सियासी गलियारों में चर्चा में है। उन्होंने कई उदाहरण को लेकर अपनी ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए है। प्रदेश में बीते दिनों में घटी घटनाओं को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि एमपी का सिस्टम कॉर्पोरेट में तब्दील हो रहा है। घंटों इंतजार के बाद भी अधिकारी, नेताओं से नहीं मिलते है। पढ़ें पूरी खबर…

डिजिटल होगी टी राजा की धर्म सभा

राजधानी भोपाल में टी राजा की धर्म सभा विवाद मामला गर्माता जा रहा है। इस बीच एक बड़ा फैसला लिया गया है। अगर अनुमति नहीं दी गई तो डिजिटल धर्म सभा आयोजित की गई। इसे लेकर हिंदू संगठन एकजुट हो गए है। सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया है। हालांकि कोर्ट से न्याय की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर…

भाजपा विधायक ने दुर्दान्त डकैत को बताया अपना भाई

शिवपुरी के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर अपने बयानों को लेकर विवादों में आ गए है। इस बार प्रीतम लोधी ने 15 लाख के इनामी रहे दुर्दान्त डकैत राम बाबू गड़रिया को अपना भाई  बताते हुए उसकी जमकर तारीफ कर डाली। पढ़ें पूरी खबर…

मध्यप्रदेश में जनगणना के पहले चरण का टास्क पूरा

मध्यप्रदेश में जनगणना 2027 के महाअभियान को लेकर एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। प्रदेश में जनगणना का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस चरण के तहत राज्य के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना (HLO) का टास्क पूरा हो गया है। पढ़ें पूरी खबर…

मंदसौर में पकड़ाई 30 करोड़ की ब्राउन शुगर

मंदसौर में पुलिस ने नशे पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ कर 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 20 किलो ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 

अवैध कफ सिरप का गढ़ बनी राजधानी!

राजधानी अवैध कफ सिरप का गढ़ बनते जा रही है! भोपाल में एसटीएफ (STF) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। मुबारकपुर से 50 लाख रुपये की नशीली कफ सिरप बरामद की गई है। STF ने इससे पहले करीब डेढ़ करोड़ की अवैध नशीली सिरप जब्त की थी। पढ़ें पूरी खबर…

आशुतोष राणा के नाटक ‘हमारे राम’ के दौरान ऑडिटोरियम में भड़की आग

जबलपुर स्थित रामपुर के तरंग ऑडिटोरियम से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा के लोकप्रिय नाटक ‘हमारे राम’ के मंचन के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दर्शकों से खचाखच भरे ऑडिटोरियम हॉल के ठीक बाहर अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क गई, जिससे परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

एमपी की बेटी का एवरेस्ट पर कब्जा

मध्यप्रदेश की बेटियों ने एक बार फिर वैश्विक पटल पर राज्य का नाम रोशन किया है। रायसेन जिले के एक छोटे से गांव की बेटी ने अपने दृढ़ संकल्प और अदम्य साहस की बदौलत दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

पढ़ें पूरी खबर…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m